{"_id":"5c449e1dbdec220c2959cfee","slug":"samajwadi-party-member-talk-about-akhilesh-yadav-and-cbi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अखिलेश यादव को जेल भेजने' 'सीबीआई' और भाजपा पर ये क्या बोल गए सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अखिलेश यादव को जेल भेजने' 'सीबीआई' और भाजपा पर ये क्या बोल गए सपा नेता
Mon, 21 Jan 2019 09:15 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
सपा लोहियावाहिनी के अध्यक्ष राकेश पाल एवं अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में सपा लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि अगर हमारे नेता सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया तो इसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा से गठबंधन के बाद भी अभी अन्य दलों को इसमें शामिल होने के लिए दरवाजे खुले हैं। इस गठबंधन के बाद सत्ताधारी भाजपाइयों के होश उड़े हैं इसीलिए उन्होंने सीबीआई रूपी शस्त्र का प्रयोग कर डराने धमकाने की राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
गठबंधन तो भाजपा का एक दर्जन से अधिक दलों से है अकेले भाजपा यूपी में सपा का कतई मुकाबला नहीं कर सकती। जिस दिन सीबीआई ने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेल भेजने का प्रयास किया उसी दिन भाजपा की यहां से विदाई हो जाएगी। शिवपाल यादव की पार्टी से सपा व बसपा को कोई खतरा नहीं है।
उनके पार्टी के पदाधिकारी व समर्थक साइकिल चुनाव चिहं पर ही मतदान करेंगे। कांग्रेस से अब यूपी में गठबंधन की उम्मीद खत्म है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरह दरियादिल बनना होगा। रविवार को समाजवादी विजन कार्यक्रम के समापन पर मुख्यालय पहुंचे सपा लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी राकेश पाल ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लालकिला का रास्ता यूपी से होकर जाता है।

डेमो पिक
यूपी में बसपा की मुखिया मायावती से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पार्टी का गठबंधन होने से विरोधियों के तोते उड़ गए हैं। इसीलिए खिसियाकर भाजपा ने सीबीआई रूपी तोता उनके पीछे छोड़ा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, फराज खान, अरशद खान, गुलाब खां, ओमप्रकाश, मनेाज यादव, रमेश व ब अकील आदि मौजूद रहे।