फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party leader naresh uttam defend gayatri prajapati

रेप अाराेपी गायत्री प्रजापति के बचाव में उतरे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बाेले- बेदाग हैं गायत्री

Wed, 22 Feb 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader naresh uttam defend gayatri prajapati
गायत्री प्रजापति अाैर नरेश उत्तम
बलात्कार के अाराेपी सपा नेता अाैर प्रत्याशी गायत्री प्रजापति के बचाव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम खुद मैदान में उतर अाए हैं। उन्हाेंने लगातार विपक्ष के हाे रहे सवालाें का बचाव करते हुए गायत्री काे बेदाग बताया। बाेले, गायत्री निर्दोष है। यह सब केंद्र सरकार की साजिश है। केंद्र सरकार ऊटपटांग बातें कर महंगाई व नोटबंदी जैसे मामले से भटकाने का काम कर रही है।  
विज्ञापन


मंगलवार को राजापुर, खोह, कालुपुर, भरतकूप व घुरेहटनपुर गांव में सपा प्रत्याशी वीर सिंह पटेल व गठबंधन की प्रत्याशी संपत पाल के समर्थन में वोट मांगे। इसके बाद मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब तक हुए तीन चरण के चुनाव में सपा ही आगे है और इस बार पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जनता के सामने झूठी बातें कर महंगाई व नोटबंदी जैसे मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश का सही विकास सपा सरकार ने ही किया है। केंद्र सरकार ने गरीबों व किसानों का पैसा लूटा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामों से भाजपा डर रही है और अब दुष्प्रचार कर रही है। पत्रकारों के सवाल पर सरकार के दुष्कर्म के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को निर्दोष बताया। कहा कि कानून नियमत: काम कर रहा है। उनके मंत्री के खिलाफ साजिश रचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसका जल्द जवाब दिया जाएगा। प्रदेश कमेटी भी इस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed