फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samadhan kee do masjidon mein mile gairapraant ke 28 log, hadakamp

समधन की दो मस्जिदों में मिले गैरप्रांत के 28 लोग, हड़कंप

Wed, 01 Apr 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
samadhan kee do masjidon mein mile gairapraant ke 28 log, hadakamp
कन्नौजः मस्जिद में मिले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : KANNAUJ
समधन(कन्नौज)। कन्नौज हाजीगंज की मक्का मस्जिद में शामली के 11 लोगों के मिलने के बाद समधन की दो मस्जिदों में 28 लोग और मिले हैं। इन्होंने जमात के लिए दो मार्च को जिले में आने की बात कही है। पुलिस इन सभी की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इससे पता चल सके कि यह लोग दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह में हुए धार्मिक जलसे में तो शामिल नहीं हुए थे। फिलहाल यह लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। इन्हें मस्जिद में ही क्वारंटीन कर रखा गया है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग की सूचना पर मंगलवार रात को पड़ताल करने पहुंची पुलिस को गुरसहायगंज के समधन की आयशा मस्जिद में फिरोजाबाद के 15 और बिलाल मस्जिद में एटा के 13 लोग मिले थे। निजामुद्दीन से होकर आने की आशंका पर पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मस्जिदों में रुके इन 28 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कोई भी संक्रमित नहीं मिला। सभी लोगों को मस्जिदों के अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाल राजा दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी 28 लोगों ने जमात पर आने की बात कही है। इन सभी की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसी से पता चलेगा कि यह लोग दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि डॉ. इरशाद और डॉ. फिरोज की टीम ने परीक्षण किया है। सभी की हालत सामान्य मिली है। पांच-पांच लोगों को मस्जिद के अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed