फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   salman khurshid targets pm narendra modi lok sabha election 2019

विवादों के सलमान... खुर्शीद बोले- मोदी से मेरी लड़ाई में जो सामने आएगा उसे चूर-चूर कर दूंगा

Wed, 24 Apr 2019 07:13 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
salman khurshid targets pm narendra modi lok sabha election 2019
सलमान खुर्शीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर दिए गए बयान के बाद मुसीबत में फंसे कांग्रेस नेता व फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने अब एक नया राग अलापा है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों को चेतावनी दी है। फर्रुखाबाद में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी से मेरी लड़ाई में जो सामने आएगा और मुझे रोकने की कोशिश करेगा मैं उस पर वार करके चूर-चूर कर दूंगा। उन्होंने कहा कि वो रोकने वाला चाहे गठबंधन का नाम ले या हाथी का नाम ले, उसे वार करके चूर-चूर कर दूंगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप कुमार मिश्रा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन फर्रुखाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि रिश्ते में मैं बाप लगता हूं

इसमें कहा कि लोकसभा सीट फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने राजनीतिक लाभ पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो वायरल हुआ। इससे समाज में मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि रिश्ते में मैं बाप लगता हूं। इस टिप्पणी के बाद मंगलवार को भी इसी मामले को लेकर एनसीआर शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed