फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary to bodies and KDA employees before Dhanteras, employees of every category will get advance

खुशखबरी: निकायों व केडीए कर्मियों को धनतेरस से पहले वेतन, हर श्रेणी के कर्मचारी को मिलेगा एडवांस, ये भी उम्मीद

Fri, 18 Oct 2024 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Oct 2024 12:39 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में करीब 1.5 लाख कर्मचारी और अधिकारी काम करते हैं। वहीं, केडीए, नगर निगम और जलकल में भी करीब दस हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Salary to bodies and KDA employees before Dhanteras, employees of every category will get advance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

महीने के आखिरी दिन पड़ रहे दीपावली के त्योहार से पहले की तैयारियों को लेकर चिंता में डूबे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम, जलकल और कानपुर विकास प्राधिकरण ने अपने कर्मचारियों को धनतेरस से पहले वेतन देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सभी प्रभारी अधिकारियों से कर्मचारियों की हाजिरी का पूरा डेटा मांगा गया है, ताकि 25 से 27 तारीख के बीच नियमित कर्मचारियों के अलावा आउटसोर्स, पीआरडी व सुरक्षा में लगे जवानों समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके।
विज्ञापन

इसी के साथ ही अमूमन महीने की आखिरी तारीख को वेतन पाने वाले विभिन्न विभागों के राज्य कर्मचारियों को भी धनतेरस से पहले वेतन खाते में आने की उम्मीद है। हालांकि कर्मचारी सैलरी एडवांस के साथ-साथ डीए और बोनस की भी राह देख रहे हैं। कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार से त्योहार से पहले वेतन और बोनस भुगतान की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महीने की पहली या दूसरी तारीख को मिलता है वेतन
शहर में केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में करीब 1.5 लाख कर्मचारी और अधिकारी काम करते हैं। वहीं, केडीए, नगर निगम और जलकल में भी करीब दस हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। राज्य सरकार के अधीन आने वाले उद्योग विभाग, एसजीएसटी, श्रम विभाग समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में महीने की पहली या दूसरी तारीख को वेतन मिलता है।

 

एडवांस में सैलरी देने की मांग शुरू की थी
वहीं, केंद्र सरकार के कार्यालयों में अंतिम कार्यदिवस पर भुगतान की व्यवस्था है। आउटसोर्स व अन्य श्रेणी के तहत लगे कर्मचारियों को महीने के पहले हफ्ते या उसके बाद ही वेतन मिलता है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में इस बात को लेकर चिंता थी कि वेतन अगर नियत दिन आया तो उनकी दिवाली फीकी रह जाएगी। इसी वजह से कर्मचारी संगठनों ने एडवांस में सैलरी, बोनस व डीए देने की मांग शुरू की थी।

बैंक कर्मचारी-अधिकारी तनावमुक्त
केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी-अधिकारी दिवाली के महीने के आखिर में पड़ने के बाद भी तनावमुक्त हैं। कारण, बैंकों में सामान्य तौर पर वेतन महीने की 25 तारीख को आ जाता है। एसबीआई व पीएनबी में 25 को जबकि बैंक आफ बड़ौदा में 24 को वेतन आता है। बैंक आफ इंडिया व अन्य सरकारी बैंकों में 30 अक्तूबर से पहले वेतन और बोनस का भुगतान होता है लेकिन त्योहार की वजह से उन्हें भी पहले ही वेतन मिलने की उम्मीद है।

कर्मचारी संगठनों ने पत्र लिखकर की थी मांग
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक भूपेश अवस्थी और जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने सरकार को पत्र भेजकर 26-27 अक्तूबर तक बोनस और वेतन भुगतान कराने की मांग की थी। हालांकि सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिसर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक शरद प्रकाश अग्रवाल ने दावा किया कि आयकर समेत सभी केंद्रीय विभागों में महीने के अंतिम कार्यदिवस पर भुगतान होगा।

इन्होंने भी मांगा है एडवांस में वेतन-भत्ता
केस्को मजदूर संघ के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से मांग की गई है कि सभी स्थायी और संविदा कर्मियों को दीपावली से पूर्व वेतन, डीए और टीए मिल जाए ताकि उनका त्योहार बेहतर मन सके। वहीं, दशहरे पर बोनस पा चुके रेल कर्मियों को भी एडवांस में वेतन और डीए मिलने की उम्मीद है ताकि उनकी भी दिवाली रौशन रहे। सरकारी महकमों को सरकार के एलान और बजट जारी होने का इंतजार है।

खेल विभाग और यूपीसीए देगा बोनस
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अपने अधिकारियों, कर्मचारियों, गार्ड समेत अन्य सदस्यों को दीपावली से पहले बोनस और वेतन दिया जाएगा। खेल विभाग भी दीपावली पर सरकार के आदेशानुसार इस बार बोनस त्योहार से पहले प्राप्त हो जाएगा।

रोडवेज कर्मियों का बोनस 10 साल से बंद
रोडवेज कर्मियों का बोनस दस साल से बंद है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष गया प्रसाद पांडेय ने बताया कि पिछले महीने यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी जिसमें बोनस की मांग हुई थी। अब 24 अक्टूबर को शासन के सामने मांगपत्र रखा जाएगा जिसमें बोनस के साथ ही टीए और डीए बढ़ाने की मांग रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed