{"_id":"5ef8e10d0b2d33091b4cf3d2","slug":"sakshi-maharaj-strongly-attacked-on-sonia-rahul-and-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद साक्षी महाराज का सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला, बोले देश बेच रहे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद साक्षी महाराज का सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला, बोले देश बेच रहे कांग्रेसी
Sun, 28 Jun 2020 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज, प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन से पैसा लेकर कांग्रेसी उसके प्रवक्ता बन गए हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग देश को बेच रहे हैं।
सांसद ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेसी चीन से पैसा लेते रहे हैं, चीन को जमीन देते रहे हैं और देश को बेचते रहे हैं। इन कांग्रेसियों ने बहुत बड़ा अपराध किया है।
आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका जैसे अन्य कांग्रेसी चीन के प्रवक्ता की तरह बात और सवाल कर रहे हैं। यह लोग चीन की बात उसी के अंदाज में करते हैं। हालांकि अब कांग्रेसियों को समझ जाना चाहिए कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, पंडित जवाहरलाल नेहरू नहीं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि देश के तीन टुकड़े करने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। चीन से हमारा युद्ध होता रहा है लेकिन उससे भी राजीव गांधी फाउंडेशन में करोड़ों ले लिए। अब इनकी पूरी चोरी पकड़ी गई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेसियों को अब राजनीति करने का अधिकार नहीं रह गया है। देश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है।