फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sakshi maharaj says about film padmawati

फिल्म पद्मावती के कई सीन आहत करने वाले, पूरी तरह बैन होनी चाहिएः सांसद साक्षी महाराज

Sat, 18 Nov 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj says about film padmawati
हिंदुओं के हितों को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म है पद्मावती, रोक लगे

उन्नाव से भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने शुक्रवार को यहां पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई। कहा कि यह फिल्म हिंदुओं के हितों को ठेस पहुंचाने वाली है। इसमें कई सीन आहत करने वाले हैं। इसको पूरी तरह बैन करना चाहिए। 

विज्ञापन


सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ  होने लगा है। जल्द ही वहां राम मंदिर का भव्य निर्माण होगा। इसके लिए हिंदू ही नहीं मुस्लिम भाइयों ने भी पहल शुरू कर दी है। सांसद ने कहा कि यह मुद्दा बहुत पुराना हो गया है। अब इसे सुलझना ही चाहिए। इसकेलिए हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भाइयों ने भी पहल शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों धर्मों के लोग मिल-जुलकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएंगे। राम मंदिर के निर्माण के लिए यूपी के ही नहीं, पूरे देश के मुस्लिम भाइयों ने अपील शुरू कर दी है। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं, जब विदेशी पर्यटक भी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान रामनरेश कुशवाहा, नीरज यादव, राजू खां और कौसर रजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed