{"_id":"61cedeaee1bdf76d33585030","slug":"sakshi-maharaj-said-this-on-film-actor-naseeruddin-shah-statement-regarding-fear-of-civil-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान पर सांसद साक्षी महाराज का सख्त लहजे में पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान पर सांसद साक्षी महाराज का सख्त लहजे में पलटवार
Fri, 31 Dec 2021 04:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 31 Dec 2021 04:13 PM IST
सार
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान की सांसद साक्षी महाराज ने निंदा की। उन्होंने बयान पर सख्त लहजे में पलटवार किया है।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान पर सांसद साक्षी महाराज ने सख्त लहजे में पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि गृहयुद्ध के बारे में सोचने वालों को परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यह भी कहा कि जो गृहयुद्ध की सोच रहा है उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि अभिनेताओं को क्या हो गया है। साक्षी महाराज ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमारा है। एक इंच जमीन लेने वाले की छातियों को गोली से छलनी कर दिया जाएगा। कहा कि हमने न मस्जिद तोड़े और न चर्च। 30 हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवाई गई हैं। तलवार की दम पर इस्लाम कबूल कराया गया। हम इकलौते है जो सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात करते हैं।
विज्ञापन
इत्र कारोबारी के आवास पर छापेमारी के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव की धबराहट बता रही है कि दाल में कुछ काला है।