फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sakshi Maharaj said: Thank Modi for saving the Hindus of Bangladesh

साक्षी महाराज बोले: धन्यवाद करो मोदी का, जो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचा लिया

Sat, 21 Sep 2024 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

Jalaun News: सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जो मूर्ख जातिगत जनगणना की बात करते हैं, उन्हें पता है कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा था, तब मुसलमानों ने सोचा था कि कौन ब्राह्मण है, कौन क्षत्रिय है। कहा कि जब देश बचेगा तो आप बचेंगे।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj said: Thank Modi for saving the Hindus of Bangladesh
मंच पर बोलते साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सन् 1990 में जो लोग हिंदुओं से कश्मीर खाली करने की बात करते थे, आज उनका पता नहीं है। धन्यवाद करो मोदी का जो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचा लिया नहीं तो वहां से हिंदुओं का नामोनिशान मिट जाता। यह बात उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक कार्यक्रम में कही। जिले के कुसमिलिया गांव में पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि याद करो सन् 1990 को जब माइक से हिंदुओं को कश्मीर खाली करने का हुक्म दिया जाता था और बहन बेटियों को घर में यातनाएं दी जाती थी।
विज्ञापन



धन्य हो आप लोग जो मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने अपने देश को तो छोड़ो दूसरे देश के हिंदुओं की भी रक्षा की और बांग्लादेश से हिंदुओं को बचा लिया। जो मूर्ख जातिगत जनगणना की बात करते हैं, उन्हें पता है कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा था, तब मुसलमानों ने सोचा था कि कौन ब्राह्मण है, कौन क्षत्रिय है। कहा कि जब देश बचेगा तो आप बचेंगे। मोदीजी ने बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे की सौगात दी। बुंदेलखंड राज्य के लिए सभी को साथ आना चाहिए।
विज्ञापन

एक पत्रकार ने जब अखिलेश के योगी को मठाधीश कहने वाले बयान की बात कही तो उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो अखिलेश के पिता मुलायम सिंह बलात्कार होने पर कहते थे कि बच्चे हैं, गलतियां हो जाती हैं, उनके खुद माफिया से संबंध रहे हैं। अखिलेश का माफिया अतीक, व मुख्तार से पुराना नाता रहा है।

 

इस दौरान पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम अनुरागी, हमीरपुर सांसद अजेंंद्र सिंह राजपूत, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, आरपी निरंजन, विजय चौधरी ने अपने विचार रखे। इस दौरान ब्रजेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, प्रदीप राजपूत, केके राजपूत,लाल सिंह, अशोक राठौर,रमाकांत द्विवेदी, लक्ष्मणदास बबानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज राजपूत व युद्धवीर कंथरिया ने किया। कार्यक्रम शुरू होने पर उरई-राठ रोड पर जैसे ही उनका काफिला खुली जीप से पहुंचा तो थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed