{"_id":"67be2a5256f5d191de093b89","slug":"saints-had-praised-azam-being-made-in-charge-now-bjp-is-seeing-shortcomings-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1016896-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आजम के प्रभारी बनाए जाने की संतों ने की थी तारीफ अब भाजपा को दिख रहीं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आजम के प्रभारी बनाए जाने की संतों ने की थी तारीफ अब भाजपा को दिख रहीं कमियां
विज्ञापन
कानपुर। वर्ष 2013 के महाकुंभ में गैर सनातनी को महाकुंभ प्रभारी बनाए जाने के भाजपा के बयान को लेकर सपा ने घेरना शुरू कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित सपा महानगर कार्यालय में बैठक हुई।
इसमें कहा गया कि सपा सरकार के दौरान आजम खां को महाकुंभ प्रभारी बनाया गया था। तब देश के शंकराचार्यों और 13 अखाडों के संतों ने सराहा था। अब 12 साल बाद भाजपा को कमियां दिख रही हैं।
बैठक में कहा गया कि पिछले महाकुंभ में जब आजम खान प्रभारी थे, उस समय योगी आदित्यनाथ ने कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब पीडीए मिशन के बढ़ते वर्चस्व को देखकर भाजपा पीडीए नेता खान पर अनर्गल टिप्पणी कर रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सपा ने पीडीए पंचायतों में भी इस मुद्दे को उठाना शुरू कर दिया है। पंचायतों में भाजपा को पीडीए विरोधी बताया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।