फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sai Krishna, Swastika, Raj and Prince showed their talent in swimming

Kanpur News: तैराकी में साईं कृष्णा, स्वस्तिका, राज व प्रिंस ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sai Krishna, Swastika, Raj and Prince showed their talent in swimming
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों के साथ कोच व बच्चे ।  - फोटो : संवाद
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंतरराष्ट्रीय ऑल वेदर तरण ताल में एक दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया। इसमें बालक-बालिका वर्गों में जूनियर एवं सब-जूनियर आयु वर्ग की विभिन्न तैराकी प्रतियोगिता हुईं। इसमें जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर-15 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में साईं कृष्णा, स्वस्तिका, तान्या यादव, अर्चना यादव, शालिनी, शाहीन, काव्या शर्मा, अंजलि चौहान आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। इसी प्रकार बालक वर्ग में संस्कार, राज चौहान, प्रिंस यादव, आलोक, कृष्ण कुमार, शुभम चौहान, हिमांशु सिंह, संजीव यादव खिलाड़ियों ने तैराकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) पीके जैन ने किया। क्रीड़ा अधिकारी एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तैराकी प्रशिक्षक देवेंद्र पाल, रामेश्वर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा, कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव, कबड्डी प्रशिक्षक मीतू सिंह, हॉकी प्रशिक्षक रणधीर सिंह व डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान, फुटबॉल प्रशिक्षक साकिब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed