{"_id":"6906452c912ec82c8708ec47","slug":"saheb-chabootra-was-not-removed-the-complaint-was-fraudulently-dismissed-etawa-news-c-216-1-etw1012-132808-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साहब, चबूतरा हटा नहीं, शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साहब, चबूतरा हटा नहीं, शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया...
विज्ञापन
चकरनगर। समाधान दिवस में गढ़ीमंगद निवासी रामलखन दौहरे ने शिकायत की कि उनकी पूर्व शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गांव के दबंगों ने रास्ते में चबूतरा बनवा लिया है, जिससे चार पहिया वाहन मोहल्ले में नहीं पहुंच पाते हैं। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से सिर्फ चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। बाकी 31 शिकायतों के लिए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
तहसील दिवस की शुरुआत सुबह 10 बजे से होनी थी, लेकिन डीएम के लगभग दो घंटे देरी से पहुंचने के बाद फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। कारोंधी के ग्रामीणों ने सरकारी नलकूप की लाइन खराब होने की समस्या बताई। बंसरी निवासी रज्जन सिंह ने कस्बे में खराब पड़ी टंकी को ठीक कराने की मांग की।
डीएम ने मौके पर उपस्थित एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया और तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र को सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ रामदवन मौर्या, डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास, बीएसए डॉ. राजेश कुमार, एसडीओ अजय पाल गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।