फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sahaayak abhiyanta va thekedaar par vakph bord nigam ne kasa shikanja

सहायक अभियंता व ठेकेदार पर वक्फ बोर्ड निगम ने कसा शिकंजा

Sat, 22 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sahaayak abhiyanta va thekedaar par vakph bord nigam ne kasa shikanja
बंद पड़ा राजकीय रमाबाई बालिका इंटर कालेज का निर्माण। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। राजकीय रमाबाई बालिका इंटर कालेज निर्माण में घोटाले के मामले में वक्फ विकास निगम के सहायक अभियंता सहित कार्यदायी संस्था व ठेकेदार के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सोमवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर निगम को भेजेंगे।
विज्ञापन

वक्फ विकास निगम के निदेशक और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शफाअत हुसैन, निगम के सदस्य गुलाम मोहम्मद, भाषा समिति उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य दानिश आजाद ने गुरुवार को राजकीय रमाबाई बालिका इंटर कालेज के निर्माण का भौतिक सत्यापन किया था। निरीक्षण में टेंडर उठने के बाद से लेकर निर्माण कार्य शुरू होने तक तमाम खामियां मिली थीं। दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर निगम के सदस्यों ने जांच के लिए भिजवाए थे। निर्माण कार्य अग्रिम आदेश जारी होने तक बंद करवाने के निर्देश दिए थे। जेई समीर रिजवी ने निगम के निदेशक के निर्देश पर निर्माण बंद करा दिया है।
विज्ञापन

जांच में अलीगढ़ की कार्यदायी संस्था सिमरा बिल्डर्स, ठेकेदार बाबर खां व सहायक अभियंता गुलनमाज अंसारी की मिलीभगत पाई गई थी। निगम के सदस्यों ने इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल गौतम को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेजने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में डीएमओ ने बताया कि शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के चलते रिपोर्ट सोमवार को निगम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींव में प्रयोग की गईं पुरानी ईंटें
सपा शासनकाल में राजकीय रमाबाई बालिका इंटर कालेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव ने बताया कि निर्माण कार्य में मानकों की शुरू से ही अनदेखी की जा रही थी। पुराने भवन से निकली गईं ईंटों से नींव भरवाई गई। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुसार निर्माण कार्य करवाया जाए।
जेई ने उठाए थे निर्माण सामग्री पर सवाल
निगम के अवर अभियंता समीर रिजवी ने आठ अगस्त को निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयुक्त होने की शिकायत अधिशासी अभियंता अंसार हुसैन से की थी। एक्सईएन ने इस मामले की जांच एई को सौंपी दी थी। उन्होंने जांच में लीपापोती कर शिकायत को रफा दफा कर दिया। शिकायत के बाद ठेकेदार ने जेई पर दबाव बनाकर धमकाना शुरू कर दिया था।

तीन करोड़ 48 लाख में तैयार होगी इमारत
सहायक अभियंता गुलनमाज अंसारी ने बताया कि तीन करोड़ 48 लाख के बजट से विद्यालय भवन की इमारत तैयार होगी। जुलाई 2019 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निगम ने पचास प्रतिशत बजट स्वीकृत कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed