फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Safety measures at Ganga Ghats tested, boat operations without life jackets banned

Kanpur News: गंगा घाटों में परखी सुरक्षा व्यवस्था, बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर रोक

Fri, 08 May 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Safety measures at Ganga Ghats tested, boat operations without life jackets banned
कानपुर। गंगा के घाटों पर बढ़ती भीड़ और संभावित हादसों को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने थाना ग्वालटोली के प्रभारी निरीक्षक और जोनल अधिकारी राजेश के साथ परमट घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अटल घाट सहित आसपास के अन्य प्रमुख घाटों की स्थिति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने नाव संचालन व्यवस्था को देखा और सख्त निर्देश दिए कि बिना लाइफ जैकेट किसी भी यात्री को नाव पर सवार न होने दिया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई संवेदनशील और जोखिम वाले स्थानों की पहचान की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गहरे पानी वाले और फिसलन भरे क्षेत्रों में तुरंत मजबूत बैरिकेडिंग की जाए ताकि श्रद्धालु और पर्यटक अनजाने में खतरनाक हिस्सों तक न पहुंच सकें। इसके साथ ही घाटों पर पानी की गहराई और संभावित जोखिम से जुड़े चेतावनी बोर्ड व साइन बड़े और स्पष्ट रूप में लगाए जाएं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन बचाव व्यवस्था की भी जांच की गई। पुलिस व घाट प्रबंधन को शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed