{"_id":"58a324eb4f1c1b0944d846ec","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-says-about-bjp-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में चेहरों की कमी नहींः साध्वी निरंजन ज्योति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में चेहरों की कमी नहींः साध्वी निरंजन ज्योति
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात भोगनीपुर क्षेत्र के देवराहट गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जनसभा करने पहुंचीं। इस दौरान साध्वी ने कांग्रेस-सपा गठबंधन को निशाना बनाया। कहा कि एक देश को लूटते रहे और दूसरे प्रदेश को लूटकर सैफई में ऐश करते रहे। उन्होंने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षित विकास न होने के लिए सपा और बसपा जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन करके क्षेत्र के विकास में भागीदारी के लिए अब मौका है। सपा और बसपा बदले की भावना से काम करती हैं। भाजपा बदलाव भावना से काम करती है। भाजपा में चेहरों की कमी नहीं है। यहां चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। जबकि बसपा में केवल मायावती और सपा में केवल सैफई का यादव ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सपा में बस चले तो कोख में पल रहे बच्चे को भी सांसद का टिकट थमा दिया जाए। सभा की अध्यक्षता राहुलदेव अग्निहोत्री ने की और महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने संचालन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, अविनाश सिंह चौहान, मलखान सिंह, नीरज पांडेय, अंबरीश अग्निहोत्री, रामलाल निषाद, अखिलेश सोनकर, तारिक अंसारी, दिनेश मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। विनोद कटियार, कमल प्रकाश मेहरोत्रा, ओमनारायण गुप्ता, राजेंद्र निषाद, कौशल तिवारी मौजूद रहे।