फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saddened by the death of his wife, hanged himself

पत्नी की मौत से दुखी होकर फांसी लगा दी जान

Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Saddened by the death of his wife, hanged himself
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव के एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर के अंदर धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिलखिनी गांव के कन्हैया ने बताया कि उसके भाई विधायक (22) की पत्नी की मौत दो माह पूर्व हो गई थी। जिसके बाद से वह बहुत परेशान रहता था। जिसे परिजन समझाते रहे। रविवार को उसने घर के अंदर कमरे में धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन

देर तक कमरे से न निकलने पर देखा गया तो शव लटक रहा था। जिसे देखकर घर में चीख पुकार मच गई। मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के पास कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। मावर और मोहम्मदपुर गांव के बीच कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी।
देवीपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जानकारी होने पर अकबरपुर कस्बे के दुर्गेश कुमार उर्फ गोलू ने शव की शिनाख्त अपने पिता रामकुमार (45) के रूप में ली। बताया कि वह घर से काम से जाने की बात कहकर निकले थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)

महिला ने जहर खाया
पुखरायां। कस्बा के श्यामनगर मंडी निवासी जसवंत की पत्नी गिरजादेवी ने रविवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए परिजन सीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. प्रीती ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed