फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sachendi murder case: Trader shot dead, accused were present at scene for 20 minutes

सचेंडी हत्याकांड: व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 20 मिनट तक घटनास्थल पर मौजूद रहे आरोपी

Fri, 01 Oct 2021 01:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Oct 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Sachendi murder case: Trader shot dead, accused were present at scene for 20 minutes
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी के टिकरा बाबा मार्केट में सुबह करीब 11 बजे व्यापारी धर्मेंद्र ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बेखौफ थे। आरोपी 20 मिनट तक वारदात स्थल पर मौजूद रहे। भरे बाजार छह राउंड फायरिंग की लेकिन पुलिस को जानकारी ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन


आरोपी कार से फरार हो गए। जबकि पुरानी शिवली रोड पर स्थित टिकरा बाबा मार्केट में काफी चहल कदमी रहती है। बाजार से करीब एक किमी दूर सचेंडी थाने की रैकेपुर पुलिस चौकी है। दुकानदारों के अनुसार बाबा मार्केट में 24 घंटे पीआरवी की ड्यूटी रहती है। साथ ही पुलिस की पिकेट भी रहती है।
विज्ञापन


फिर भी आरोपी आराम से फरार हो गए। वारदात के दौरान ही कुछ दुकानदारों ने यूपी 112 नंबर पर कई बार फोन करने का प्रयास भी किया, लेकिन नेटवर्क बिजी होने के कारण फोन काफी देर बाद लगा। दबंगों ने जिस तरह से गोली मारी और तमंचा लहराया, उससे किसी की आरोपियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराने शुरू कर दिए थे और इधर उधर हो गए थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की तो कइयों ने कुछ भी बताने तक से इनकार कर दिया।

चुनाव हारने के बाद परिवार पर किया था हमला
मृतक पांच भाई थे। पंकज, नीरज, अभय, शालू बाहर रह कर नौकरी कर रहे हैं। अभय के अनुसार चुनाव के वक्त सभी भाई वोट डालने गांव आए थे। राजेश ठाकुर ने चुनाव हारने के बाद पूरे परिवार पर हमला कर सभी को पीटा था। इस पर उन्होंने राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आगे किसी विवाद से बचने के लिए सभी भाइयों ने गांव छोड़ दिया था। धर्मेंद्र कल्याणपुर में अपनी बहन सोनम के घर रह कर वहीं से बाबा मार्केट स्थित अपनी दुकान पर आता जाता था। गांव में मां निरंजना देवी व किसान पिता महेंद्र सिंह अकेले थे। धर्मेंद्र अक्सर ही गांव जाकर माता पिता का हाल चाल लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed