{"_id":"685b05b673014a0a4601d0de","slug":"rvs-cricket-academy-and-helijar-barden-won-the-match-krishna-and-gaurav-took-five-wickets-each-kanpur-news-c-362-1-ka11003-126065-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शानदार गेंदबाजी... कृष्णा और गाैरव ने लिए पांच-पांच विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शानदार गेंदबाजी... कृष्णा और गाैरव ने लिए पांच-पांच विकेट
विज्ञापन
विजेता आरवीएस क्रिकेट अकादमी की टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरवीएस क्रिकेट एकेडमी और हेलिजर बार्डन ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
कृष्णा और गाैरव ने पांच-पांच विकेट लिए। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाए।
कृष्णा यादव ने 47 रन व हर्षवर्धन ने 23 रन की पारी खेली। आयुष्मान ने दो विकेट लिए। जवाब में आरपीसीए की पूरी टीम 14.3 ओवर में 19 रन पर आउट हो गई।
टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। गेंदबाजी में कृष्णा ने पांच, हर्षवर्धन व रंजीत ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया।
दूसरे मैच में हेलिजर बार्डन ने 16.4 ओवर में 87 रन बनाए। आदित्य यादव ने सर्वाधिक दस रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गौरव शर्मा ने पांच, अस्मित व चिराग ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में आरएस एकेडमी की पूरी टीम 18.2 ओवर में 61 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
टीम से विकास ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। गेंदबाजी में अदवित भदौरिया ने तीन, अनुपम व हर्षवर्धन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अदवित भदौरिया को चुना गया।