फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rumors effect on note ban

नोट बंदी पर अफवाहों का आतंक

Sun, 13 Nov 2016 08:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
rumors effect on note ban
डेमो - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
देश में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद अफवाहों का दौरा शुरू हुआ है। बड़े ताज्जुब की बात है कि लोग इन अफवाहों पर आंख मूंदे यकीन भी कर रहे हैं। व्यापक स्तर पर फैली अफवाह की इस महामारी की चपेट में आज पूरा देश आ चुका है। इन फर्जी खबरों को फैलाने में सबसे बड़ा हथियार 'सोशल मीडिया' साबित हुआ है। मंगलवार रात जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 'नोट बंदी महाअभियान' शुरू किए जाने की घोषणा की, सोशल मीडिया पर अफवाहों की बॉम्बारडिंग चालू हो गई।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य भी इसकी आंच से न बच सके। फोटोशॉप का सहारा लेकर एक फर्जी तस्वरी तैयार की गई, जिसमें दो हजार के नए नोटों की गड्डी लिए एक लड़की को दिखाया गया। उसे मोर्य की बेटी बताया गया है। जबकि हकीकत में उनकी कोई बेटी ही नहीं है।
विज्ञापन


इस तरीके की तमाम अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अफरा-तफरी भरे इस माहोल में कुछ लोग अफवाहे फैलाकर गलत फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। लेकिन साथ में यह भी सवाल उठना चाहिए की इन अफवाहों का असल जिम्मेदार कौन है। क्योंकि शासन भी इन अफवाहों के सामने लाचार साबित हो रहा है। लाख सख्ती के बावजूद पुलिस असल जिम्मेदारों के पकड़ने में नाकाम रहती है। ऐसी अफवाहों के चलते ही देश में कई लोग मारे जा चुके हैं। इनकी मौत के जिम्मेदार भी अफवाहें फैलाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला डॉटकॉम टीम ने इस सवाल को अपने फेसबुक पेज के 'लिखो दिल खोलकर' मंच पर रखा है और लोगों से पूछा है कि नोट बंदी के बाद इन अफवाहों का जिम्मेदार कौन है। इस पर कई लोगों ने अपने जवाब भेजें हैं। इन्हें हम खबर के साथ संलग्न कर अपने पाठकों के साथ साझा कर रहे हैं...


Manish Mishra 
इसके लिए भाजपा अाैर संघ के नेता जिम्मेदार हैं। वह जानबूझकर भाेपाल फेक एंकाउंटर से लाेगाें का ध्यान हटाना चाहते हैं।

Rajneesh Upadhayay 
ये सब सपा, बसपा अाैर कांग्रेस की मिलीभगत के चलते हाे रहा है। उनके नेता लाेग लगातार सरकार काे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

Abrar Alam Khan 

नौटंकी का मतलब नहीं समझा प्लीज एक्सप्लेन


Rohit K Sharma 
In our society we are educated people dnt belive in any rumor if any problem than dail 100 and confirmed about the rumor.our police controle solve this problem.


अपना जवाब देने के लिए क्लिक करें www.facebook.com/amarujalakanpur1

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed