{"_id":"69542c82050d99119108281a","slug":"rum-turned-into-spice-small-cardamom-4000-rupees-per-kg-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136120-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रम हुआ मसाला, छोटी इलायची 4000 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रम हुआ मसाला, छोटी इलायची 4000 रुपये किलो
विज्ञापन
कानपुर देहात। सर्दियों के मौसम में गरम मसालों की मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में इनके दामों में भी भारी उछाल आ गया है। पिछले करीब दो महीनों में छोटी इलायची के दाम 500 रुपये और बड़ी इलाइची में 800 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। अन्य मसालों जैसे काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और शाह जीरा में भी 200 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे सब्जियों और व्यंजनों का स्वाद फीका पड़ रहा है।
अकबरपुर स्थित सदर बाजार के किराना व्यापारी सुरेश वर्मा ने बताया कि थोक बाजार से आने वाली सप्लाई में मूल्य वृद्धि के कारण खुदरा दाम बढ़ गए हैं। सर्दी में गरम मसालों की डिमांड अधिक होने से भी भाव ऊपर चढ़े हैं। रूरा के किराना दुकानदार कार्तिक चौरसिया ने बताया कि काली मिर्च, लौंग, जावित्री और दालचीनी जैसे मसालों के दाम तेजी से बढ़े हैं। इससे आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
-- -- --
गरम मसालों के दाम पर एक नजर
सामग्री- मौजूदा दाम- पिछले महीने का दाम
धनिया - 150 रुपये- 130 रुपये
जीरा- 400 रुपये - 350 रुपये
काली मिर्च- 1000 रुपये - 700 रुपये
लौंग - 1300 रुपये - 800 रुपये
छोटी इलाइजी- 4000 रुपये - 3500 रुपये
दालचीनी - 600 रुपये - 400 रुपये
-- -- -
नोट- मसालों के दाम प्रतिकिलो के भाव से हैं।