फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruksar will boxing coach in Green Park

ग्रीनपार्क की बाक्सिंग कोच बनेगी रुक्सार

Sat, 05 Sep 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ruksar will boxing coach in Green Park
तंगहाली के कारण बाक्सिंग छोड़कर पतंग बनाने को मजबूर ‘शहर की मैरीकॉम’ रुक्सार बानो को ग्रीनपार्क का अस्थायी बाक्सिंग कोच बनाया जाएगा। ‘अमर उजाला’ की मुहिम के बाद शुक्रवार को एडीएम सिटी अविनाश सिंह और ग्रीनपार्क की क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) उषा लाल ने बैठक कर यह फैसला किया।
विज्ञापन


अफसरों ने कहा कि रुक्सार  को प्रतिमाह मानदेय भी मिलेगा। बाद में स्थायी पद आया तो उसमें नियुक्ति दिलाने की कोशिश होगी। दूसरी तरफ रुक्सार  की मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन


10 नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप और 12 स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर कई गोल्ड सहित ढेरों पदक जीत चुकी मछरिया मोहल्ले की रुक्सार बानो (19) को समाजवादी लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता एडीएम सिटी के पास ले गए और मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि 11 सितंबर को शहर आ रहे मुख्यमंत्री से रुक्सार  को मिलवाने की व्यवस्था की जाए। इस पर एडीएम सिटी ने भरोसा दिया। एडीएम सिटी ने कहा फिलहाल रुक्सार  को अस्थायी कोच बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी भी शासन से मदद दिलाने को प्रयासरत हैं।

चिंटल्स स्कूल की कक्षा सात की छात्रा प्रेरणा त्रिपाठी ने अपनी गुल्लक तोड़कर रुक्सार की सहायता की। पिता श्याम किशोर, मां पूनम, दादा प्रकाश चंद्र, दादी उमा के साथ रुक्सार के घर पहुंची प्रेरणा का कहना था कि ‘अमर उजाला’ ने दिल को छूने वाला मुद्दा उठाया है।

मुझसे किसी ने कहा नहीं, मैं खुद अपने मन से मदद करने आ गई। मुझे बड़े होकर इंजीनियर बनना है लेकिन रुक्सार दीदी को इंटरनेशनल प्लेयर बनते देखना चाहती हूं। वहीं यूथ फ्रंट के संरक्षक अजय प्रताप सिंह ने रुक्सार के घर जाकर 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी है।


राजू यादव ने 1100 रुपये दिए। इस मौके पर उमेश शुक्ला, अंकित शुक्ला, अजित विश्वकर्मा, मोमिन आलम, प्रश्रांत पांडेय और आलोक सिंह मौजूद रहे। नगर निगम के एक अधिकारी ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी लेकिन अपने नाम का खुलासा नहीं किया। अमेरिका में बसे हितेश तोमर ने 12 महीने तक रुक्सार को प्रतिमाह 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed