{"_id":"5fd100aa8ebc3e3eb10b57d4","slug":"ruckus-in-wedding-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: दूल्हे को बंधक बनाकर बरातियों को पीटा, चचेरा भाई समेत चार लहूलुहान, जयमाल में नेग को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: दूल्हे को बंधक बनाकर बरातियों को पीटा, चचेरा भाई समेत चार लहूलुहान, जयमाल में नेग को लेकर हुआ था विवाद
Wed, 09 Dec 2020 10:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में शादी समारोह में दबंगों ने दूल्हे को बंधक बनाकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। दूल्हे का चचेरा भाई समेत चार बराती घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक बराती को ज्यादा चोटें आने पर डाक्टरों ने भर्ती कर लिया।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव की है। चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी सोमदेव की बरात मंगलवार को कनवारा गांव आई थी। जयमाल की रस्म के दौरान 11 हजार रुपये नेंग को लेकर वधू और वर पक्ष में टकराव गया। तभी कुछ अराजकतत्वों ने लोहे की राड से हमला कर दिया।
दूल्हे का चचेरा भाई शिवबदन (23) पुत्र देवीदत्त मिश्रा समेत रवि (22), आशीष (25) व पिंटू (32) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर शिवबदन को भर्ती कर लिया गया। घायल भाई के मुताबिक बचाव में आए दूल्हे सोमदेव के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
बरात लौटने के डर से उसे बंधक बना लिया गया। पुलिस के समझाने पर शादी की रस्मे पूरी हुईं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला का कहना है कि शराब के नशे में डांस को लेकर मारपीट हुई। शिवबदन की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।