{"_id":"61c0deae57dcf111963d33f4","slug":"rtpcr-report-has-to-be-shown-to-get-entry-in-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाओ, दीक्षांत समारोह में एंट्री पाओ, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाओ, दीक्षांत समारोह में एंट्री पाओ, पढ़ें पूरी जानकारी
Tue, 21 Dec 2021 10:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू), एचबीटीयू और सीएसए ने नया आदेश जारी किया है। अब दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं को आरटीपीसीआर जांच करानी होगी।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर समारोह में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। समारोह से पहले ही रिपोर्ट संस्थान में जमा करनी होगी। सीएसए और एचबीटीयू का दीक्षांत 27 दिसंबर और सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को है। तीनों समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
सीएसजेएमयू के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भले ही छात्र ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों, लेकिन उन्हें आरटीपीसीआर जांच करानी ही होगी। वहीं, एचबीटीयू कैंपस में शिविर लगाकर कोरोना की जांच की जाएगी। छात्र चाहें तो शिविर में जांच करवा सकते हैं। कुलपति प्रो. समशेर का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा
आईआईटी का दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को है। इसमें पदक पाने वाले छात्रों को वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट और आरटीपीसीआर रिपोर्ट दोनों दिखानी होगी। इसके बिना ऑडिटोरियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, पदकधारियों के अभिभावकों को आने की अनुमति नहीं मिलेगी।