फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTO Clerk Accused of Overcharging Challan Fees Seen Working After Raid

कानपुर: रसीद से ज्यादा रकम लेने के आरोप में घिरे बाबू फिर संभालते दिखे काम, आरटीओ में चर्चा

Tue, 25 Aug 2026 05:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 05:59 PM IST
सार

कानपुर आरटीओ में सोमवार को हुई प्रशासनिक छापेमारी के बाद भी आरोपों से घिरे चालान बाबू विपिन मिश्रा मंगलवार को कार्यालय में काम करते नजर आए। सोमवार को आरटीओ कार्यालय में एसडीएम और एडीसीपी के नेतृत्व में अचानक छापेमारी की गई थी।

विज्ञापन
RTO Clerk Accused of Overcharging Challan Fees Seen Working After Raid
कानपुर आरटीओ - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस दौरान विभागीय अभिलेखों की जांच के साथ कर्मचारियों और कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई थी। छापेमारी के दौरान शिकायतकर्ता रफी ने आरोप लगाया था कि सम्बंधित बाबू ने उनसे रसीद से ज्यादा पैसे वसूले आरोप है कि जब उसने इस संबंध में सवाल किया तो बाबू की ओर से कहा गया कि इतनी ही रसीद मिलेगी। मामले में चालान के नाम पर रसीद से अधिक रकम लिए जाने का आरोप सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

सोमवार की कार्रवाई के बाद मंगलवार को चालान बाबू विपिन मिश्रा को आरटीओ कार्यालय में काम करते देखा गया। वह कार्यालय में अपने काम में लगे नजर आए। हालांकि, सोमवार को सामने आए आरोपों और प्रशासनिक जांच के बीच उनका कार्यालय में काम करना चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन





प्रशासनिक टीम ने छापेमारी के दौरान कार्यालय के अलग-अलग कमरों की जांच की थी। अधिकारियों ने शिकायत और कथित अधिक वसूली के आरोपों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई थी। अब सवाल यह है कि शिकायत में नाम सामने आने और मामले की जांच शुरू होने के बावजूद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed