{"_id":"5eed15ca8ebc3e42ee10485c","slug":"rto-akbarpur-news-knp566482338","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई, 34 लाख वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई, 34 लाख वसूला
विज्ञापन
बारा टोल पर वाहनों की चेकिंग करते परिवहन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। परिवहन विभाग की तीन टीमों के चेकिंग अभियान को ओवरलोड ट्रक चालक चकमा देकर दूसरे रूटों से निकल रहे हैं। परिवहन विभाग एक सप्ताह के भीतर 84 ओवरलोड ट्रकों से 34 लाख रुपये जुर्माना वसूलने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रहा है। कहा जा रहा है कि बारा टोल पर 24 घंटे अभियान चलाया जा रहा है।
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जिले में ओवरलोड माल वाहक वाहनों के निकलने का सिलसिला बढ़ गया था। इसमें ज्यादातर संख्या ट्रकों की थी। इससे परिवहन विभाग को लाखों की राजस्व क्षति हो रही थी। एक सप्ताह पहले शासन ने ओवरलोड माल वाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की थी।
एआरटीओ प्रवर्तन जालौन मनोज कुमार सिंह, पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) कानपुर देहात आनंद राय कुरील और औरैया पीटीओ रेहाना बानो के नेतृत्व में टीमों ने बारा टोल पर चेकिंग अभियान चालाया। उधर, कार्रवाई से बचने के लिए ओवरलोड वाहन चालकों ने अपना रूट ही बदल दिया है। अब वह बारा टोल से न होकर भोगनीपुर से राजपुर या अकबरपुर से रूरा होते हुए निकल रहे हैं। मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक की आवाजाही लगातार हो रही है।