{"_id":"5d060a8f8ebc3e3d8438f235","slug":"rss-s-new-plan-to-connect-people-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस का एक और प्लान, संघ की ये कवायद देश और राजनीति में ला सकती है बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस का एक और प्लान, संघ की ये कवायद देश और राजनीति में ला सकती है बड़ा बदलाव
Sun, 16 Jun 2019 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब हर गांव में पहुंचेगा और राष्ट्रीयता की भावना का लोगों के विचारों में संचार करेगा। युवाओं को विशेष रूप से राष्ट्रीयता, देशभक्ति, समाज के उत्थान के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके साथ ही समाज को बांटने और तोड़ने वाली कुरीतियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक समरसता, कुटंब प्रबोधन और सेवा भाव से संबंधित कार्यों को गति दी जाएगी। इससे लोगों में एकजुटता की भावना पैदा होगी जिससे समाज और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कानपुर प्रांत की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शाखाओं के विस्तारीकरण के संबंध में निर्णय लिया। संघ के शाखाओं के विस्तार का दायित्व प्रचारकों को दिया गया है। संघ के प्रचारक प्रत्येक गांव में जाकर शाखाएं लगवाएंगे और लोगों को संघ की विचारधारा से जोड़ेंगे। इसके साथ ही संघ के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोत, श्मशान और देवालय सबके लिए खुले रहने समेत विभिन्न अभियानों के संबंध में आम जनमानस को अवगत कराएंगे।
बैठक में नगर, जिला व विभाग प्रचारकों संग आगामी योजनाओं पर कई घंटों तक मंथन हुआ। जो योजना-रचना बनी, उसके मुताबिक सभी को एकजुट रहकर अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम, विभाग कार्यवाह भवानीभीख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संघ के 100 साल पूरे होने पर भी चर्चा
वर्ष 2025 में संघ के 100 साल पूरे होंगे। इसके लिए दो दिनों तक कानपुर प्रांत की बैठकों में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किए जाने वाले कार्यों का खाका तैयार किया। इस संबंध में सभी स्वयंसेवकों को भी निर्देश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 100 साल पूरे होने पर संघ सभी सेवा बस्तियों में शाखाएं लगवाएगा। आयोजन के लिए हर पदाधिकारी को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।