{"_id":"589bef2b4f1c1ba320378820","slug":"rss-fast-working-for-bjp-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत के लिए संघ ने ऐसे की है ‘व्यूह रचना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत के लिए संघ ने ऐसे की है ‘व्यूह रचना’
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ ने भाजपा को जीत दिलाने और विधानसभा चुनाव में चूक नहीं करने के उद्देश्य से व्यूह रचना की है। सभी जनपदों को नगरों में बांटा गया है। हर नगर में संघ के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन दो लोगों के साथ 10-10 स्वयंसेवकों की टीम भी बना दी गई है। टीम को निचले स्तर से हर जगह बैठकें करवाना, लोगों को एकजुट करना और भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रांत स्तर पर इसकी निगरानी भी की जा रही है।
विधानसभावार रणनीति बनाई
पार्टी ने अपने प्रचार की रणनीति विधानसभावार बनाई है, जबकि संघ ने प्रत्येक शाखाओं (संघ स्थल) के आधार पर मतदाताओं को जोड़ने की योजना तैयार की है। सिर्फ कानपुर महानगर की बात की जाए तो यहां पर 60 से अधिक नगर स्थापित किए गए हैं। एक नगर से एक दर्जन से अधिक शाखाओं को जोड़ा गया है। इस तरह से प्रदेश के सभी जनपदों में संघ ने अपनी तैयारी की है। मजे की बात यह है कि इस रचना में सभी जातियों और वर्गों को शामिल किया गया है। किस जाति और वर्ग को किस तरह से अपने साथ लाना है, उसकी भी अलग योजना है। भाजपाइयों को संघ की इस व्यूह रचना की जानकारी तो दी गई है लेकिन वे कब और क्या करेंगे, इसका खुलासा ऐन वक्त से कुछ देर पहले ही किया जाता है।
इस तरह बांटे गए हैं जिले
उत्तर जिले में--- आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र
दक्षिण जिले में--- छावनी और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र
पूरब जिले में---- महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र
पश्चिम जिले में-- कल्याणपुर, गोविंदनगर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र
महापुरुषों के नाम पर बनाए गए हैं नगर
- चैतन्य नगर, शिवाजी नगर, ओंकार नगर, माधव नगर, भीम नगर इसी तरह अनेक महापुरुषों के नाम पर 65 नगर बनाए गए हैं।
13 शाखाएं (संघ स्थल) हैं एक नगर में
700 संघ स्थल हैं महानगर में