फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss fast working for bjp victory

भाजपा की जीत के लिए संघ ने ऐसे की है ‘व्यूह रचना’

Thu, 09 Feb 2017 05:54 PM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
rss fast working for bjp victory
डेमो पिक
संघ ने भाजपा को जीत दिलाने और विधानसभा चुनाव में चूक नहीं करने के उद्देश्य से व्यूह रचना की है। सभी जनपदों को नगरों में बांटा गया है। हर नगर में संघ के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन दो लोगों के साथ 10-10 स्वयंसेवकों की टीम भी बना दी गई है। टीम को निचले स्तर से हर जगह बैठकें करवाना, लोगों को एकजुट करना और भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रांत स्तर पर इसकी निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


विधानसभावार रणनीति बनाई
पार्टी ने अपने प्रचार की रणनीति विधानसभावार बनाई है, जबकि संघ ने प्रत्येक शाखाओं (संघ स्थल) के आधार पर मतदाताओं को जोड़ने की योजना तैयार की है। सिर्फ कानपुर महानगर की बात की जाए तो यहां पर 60 से अधिक नगर स्थापित किए गए हैं। एक नगर से एक दर्जन से अधिक शाखाओं को जोड़ा गया है। इस तरह से प्रदेश के सभी जनपदों में संघ ने अपनी तैयारी की है। मजे की बात यह है कि इस रचना में सभी जातियों और वर्गों को शामिल किया गया है। किस जाति और वर्ग को किस तरह से अपने साथ लाना है, उसकी भी अलग योजना है। भाजपाइयों को संघ की इस व्यूह रचना की जानकारी तो दी गई है लेकिन वे कब और क्या करेंगे, इसका खुलासा ऐन वक्त से कुछ देर पहले ही किया जाता है।
विज्ञापन


इस तरह बांटे गए हैं जिले
उत्तर जिले में--- आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र
दक्षिण जिले में--- छावनी और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र
पूरब जिले में---- महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र
पश्चिम जिले में-- कल्याणपुर, गोविंदनगर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र

महापुरुषों के नाम पर बनाए गए हैं नगर  
 - चैतन्य नगर, शिवाजी नगर, ओंकार नगर, माधव नगर, भीम नगर इसी तरह अनेक महापुरुषों के नाम पर 65 नगर बनाए गए हैं। 
13 शाखाएं (संघ स्थल) हैं एक नगर में
700 संघ स्थल हैं महानगर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed