फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss chief mohan bhagwat in orai uttar pradesh

मोहन भागवत ने जगाई हिंदुत्व की अलख, नेताओं और पत्रकारों से रखी दूरी, बोले- समाज को संघ से उम्मीदें

Sun, 27 May 2018 08:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 May 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
rss chief mohan bhagwat in orai uttar pradesh
संध प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उरई के  रामश्री पब्लिक स्कूल में आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि  संघ की पहचान संस्कारों से है, इसलिए हमें संस्कारों व अपने आचरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संघ के स्वयंसेवकों को समाज में अपना आचरण व व्यवहार ऐसा रखना चाहिए, जिससे कि समाज आपके संस्कारों की ओर आकर्षित हो।अपने अहंकार को खत्म कर स्वयं सेवकों को समाज हित में अपनी आहुति देने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज समाज संघ की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है, इसलिए अब स्वयं सेवकों का दायित्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान सिर्फ संस्कारों से ही संभव है। रामश्री पब्लिक स्कूल में चले करीब एक घंटे के प्रथम सत्र के दौरान उन्होंने हिंदुत्व को बढ़ावा देने की बात कही। कहा कि हिंदुत्व की पहचान विनम्रता व संस्कारों से है। हमें संस्कार वान बन पूरे भारत में हिंदुत्व की एक नई पहचान बनानी है। संघ की जिम्मेदारी सिर्फ संस्कारों तक सीमित नहीं है बल्कि हिंदू समाज के नैतिक व सामाजिक उत्थान की जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन




उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि वह उन बस्तियों का भी भ्रमण करे जहां संघ की शाखाएं लगती हैं। बस्तियों में जाकर समाज के लोगों से बात कर हिंदुत्व की अलख जगाएं। समाज में तेजी से परिवर्तन हो रहा है बस हमें काम करने की जरूरत है।  उन्होंने शाखा के विस्तार पर भी जोर दिया। इस दौरान क्षेत्र कार्यवाह रामकुमार, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक संजय जी, वर्ग व्यवस्था प्रमुख ओमनारायण, प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम जी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

संघ प्रमुख करेंगे जिज्ञासा समाधान 

rss chief mohan bhagwat in orai uttar pradesh
कार में संध प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में पहुंचे मोहन भागवत  
संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्य चौराहों से लेेकर झांसी रोड स्थित राम श्री पब्लिक स्कूल तक पुलिस ही पुलिस नजर आई। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने स्कूल परिसर में विशेष इंतजाम किए हैं। परिसर के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की छूट नहीं थी। 


संघ प्रमुख के जिले के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं व मीडिया से मुलाकात का कोई आयोजन नहीं था। भाजपाइयों के साथ-साथ पत्रकारों से भी दूरी बनाए रखी। स्थिति यह रही जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं सुबह से ही मीडिया के लोग भी मोहन भागवत से मिलने के लिए रामश्री पब्लिक स्कूल के गेट पर पहुंचे, लेकिन मुलाकात तो दूर फोटो खींचने का भी मौका नहीं दिया गया। इन प्रांतों के


स्वयंसेवक कर रहे हिस्सेदारी 
रामश्री स्कूल में चल रहे संघ के द्वितीय वर्ष विशेष के बीस दिवसीय शिविर में नेपाल राष्ट्र समेत सात प्रांतों के स्वयंसेवक व पदाधिकारी हिस्सेदारी कर रहे है। शिविर में कानपुर, अवध, काशी, बृज, गोरक्ष, मेरठ, उत्तराखंड व नेपाल राष्ट्र के 360 स्वयंसेवक भाग ले रहे है। इस वर्ग में 40 से 65 आयु वर्ग के स्वयंसेवकों को ही भाग लेेने की अनुमति है। 


संघ प्रमुख करेंगे जिज्ञासा समाधान 
रामश्री स्कूल में चल रहे संघ के प्रशिक्षण शिविर में सुबह 11.30 बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों की जिज्ञासा का समाधान करेंगे। वह स्वयंसेवकों से सवाल भी पूछेंगे और उनसे सुझाव भी लेंगे। बताया जाता है कि रविवार की शाम पांच बजे संघ प्रमुख यहां से प्रस्थान करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed