फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RS Excel School becomes Powerlifting and Bench Press champion.

Kanpur News: आरएस एक्सल स्कूल बना पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियन

Tue, 28 Jul 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
RS Excel School becomes Powerlifting and Bench Press champion.
कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रही मंडलीय पावर लिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गई। आरएस एक्सल स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है।पावर लिफ्टिंग में दूसरा स्थान वीएसएसडी कॉलेज और तीसरा सरताज जिम के नाम रहा। ओपन बेंच प्रेस में दूसरा स्थान हेल्थ प्लैनेट और तीसरा बारबेल फिटनेस जिम ने हासिल किया।
विज्ञापन


पावर लिफ्टिंग में सुधांशु सिंह, सिद्धार्थ, अविरल चतुर्वेदी, आदित्य सेंगर, दिव्यांशु दुबे, हरिओम ओझा, मनोज सैनी और राहुल सूद अपने-अपने वर्ग के विजेता बने। वहीं ओपन बेंच प्रेस में कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, आकाश शर्मा, सरगम कटियार, अभिषेक कटियार, सुधांशु सिंह, अविरल चतुर्वेदी, दिव्यांशु दुबे समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में अदिति वर्मा, पूनम सिंह, वैष्णवी, प्राची शर्मा, उर्वशी चंद्रा, डॉ. कुमकुम पांडे को स्वर्ण पदक मिला। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अंश शुक्ला (स्ट्रांग बॉय यूथ), सरगम कटियार (स्ट्रांग मैन सब-जूनियर), अभिषेक कटियार (स्ट्रांग मैन सीनियर), सान्वी सिंह (स्ट्रांग गर्ल यूथ), अदिति वर्मा (स्ट्रांग वूमेन सब-जूनियर), पूनम सिंह (स्ट्रांग वूमेन जूनियर) और उर्वशी चंद्रा (स्ट्रांग वूमेन सीनियर) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन बेंच प्रेस में अभिषेक कटियार और पूनम सिंह को क्रमशः पुरुष व महिला वर्ग का बेस्ट लिफ्टर की उपाधि मिली। पहली बार आयोजित कानपुर डिवीजन फिटनेस चैलेंज चैंपियनशिप के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन समारोह में विद्यालय के सचिव कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमन चंदोला, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed