फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 67 lakh recovered for violation of Kovid rules

कोविड नियमों के उल्लंघन पर वसूले 67 लाख रुपये

Sat, 10 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 67 lakh recovered for violation of Kovid rules
कानपुर देहात। कोरोना काल के नौ माह 22 दिन में जिले की पुलिस ने करीब साठ हजार लोगों से कोविड नियमों का उल्लंघन करने में 67.93 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। जुर्माने की ये रकम उन लोगों से वसूली गई है जो सार्वजनिक स्थान में थूकते व बिना मास्क के पाए गए। कोविड संक्रमण के खतरे के बावजूद पुलिस ने विपरीत हालात में काम करके बड़ी रकम वसूल कर अपनी सक्रियता भी स्पष्ट कर दी।
विज्ञापन

कोरोना लहर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही थी, इसके बाद भी लोगों ने इसकी अनदेखी की। मनमानी बंद न होने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूलने की व्यवस्था की गई। इसी के तहत जिले की पुलिस ने 13 सिंतबर 2020 से लेकर पांच जुलाई 2021 तक 59951 लोगों से जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में वह लोग शामिल हैं जो बिना मास्क घरों से निकले, सार्वजनिक स्थान में थूकते पाए गए हैं। ऐेसे लोगों से 67 लाख 93 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। जिले में कोविड संक्रमण के दौरान काफी बड़ी राजस्व वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद भी की लेकिन मनमानी करने वालों को जेब ढीली करने पर भी मजबूर कर दिया। शायद इसी का असर रहा कि दूसरी लहर में कोरोना कर्फ्यू में पुलिस को पहले की तरह मशक्त नहीं करनी पड़ी।
फिर नियमों की अनदेखी करने लगे लोग
कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलते ही लोग लापरवाह होने लगे हैं। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर भी रोक है। पुलिस अभी इसकी मॉनीटरिंग कर रही है। जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बड़ी संख्या में लापरवाह लोग बिना मास्क लगाए बाजारों में घूमते दिखते हैं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को मास्क न लगाने वालो से जुर्माना वसूलने में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)

कोविड नियमों का उल्लंघन करने में सिंतबर से जून तक 67.93 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मनमानी करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। - केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed