फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 6 lakh looted from a private clinic owner targeted while going to bank police engaged in investigation

Unnao: निजी क्लीनिक संचालक से छह लाख की लूट, बाइक से बैंक जाते समय बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Oct 2024 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

Unnao News: मौरांवा थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक के संचालक से छह लाख रुपये की लूट का अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने दो लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rs 6 lakh looted from a private clinic owner targeted while going to bank police engaged in investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के मौरावां कस्बे में छह लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने बाइक से जा रहे निजी क्लीनिक संचालक को दो लुटेरों ने निशाना बनाया है। कालूखेड़ा-उन्नाव मार्ग पर कुदरा गांव के पास बैट से पीछे से पीठ पर वार किया। इससे युवक बाइक सहित खंती में चला गया। हाथ से बैग छूटने से लुटेरे उसमें रखी नगदी निकालकर भवानीगंज की ओर भाग निकले।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ और एसओ ने घटनास्थल पर जांच की और पीड़ित को थाने लाए। इसके बाद में एसपी और एएसपी ने थाने पहुंचकर उससे पूछताछ की। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के अधेड़ और उसके दोनों बेटों पर लूट का आरोप लगाया है। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हीराखेड़ा निवासी पवन यादव प्राइवेट क्लीनिक चलाने के साथ जमीन खरीद फरोख्त का भी काम करते हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह बैग में छह लाख रुपये बाइक से लेकर सरौली स्थित सेंट्रल बैंक में जमा करने जा रहे थे। कालूखेड़ा-उन्नाव मार्ग पर कुदरा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने बैट से पवन की पीठ पर वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंती मे चली गई थी बाइक, रुपये लेकर बदमाश फरार
इससे बाइक अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। तभी लुटेरे बैग में पड़े छह लाख रुपये निकालकर भाग निकले। लूट की सूचना पर बीघापुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला व एसओ मौरावां ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित ने पड़ोसी कुदरा गांव निवासी हरीकेश यादव और उनके बेटे शिवम और शुभम पर लूट का आरोप लगाया है।

बछौरा गांव में खरीदी सवा बिसवा जमीन का करना था भुगतान
पीड़ित पवन कुमार के मुताबिक, उसने बछौरा गांव में सवा बिसवा जमीन खरीदी थी। उसी जमीन का पैसा बैंक में जमा करने के बाद भूमि स्वामी के खाते में आरटीजीएस करना था। उसी के छह लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए निकला था, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह लोग उसका पीछा कर रहे हैं।

तीन दिन पहले दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थी मारपीट की रिपोर्ट
थानाध्यक्ष के मुताबिक, तीन दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। थाने आने पर सभी की डॉक्टरी कराने के साथ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब लूट का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ, जिस स्थान पर लूट हुई है वहां के रास्ते से सीसीटीवी तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed