{"_id":"68910a5c8f280015f60064ab","slug":"rs-395-lakh-crossed-from-salt-traders-account-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1213896-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नमक कारोबारी के खाते से 3.95 लाख रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नमक कारोबारी के खाते से 3.95 लाख रुपये पार
विज्ञापन
कानपुर। साइबर अपराधियों ने काला नमक के कारोबारी नौबस्ता हंसपुरम निवासी लक्ष्मीकांत बाजपेई के खाते से 3.95 लाख रुपये पार कर दिए। उनके पास रुपये निकलने का मैसेज नहीं आया। उन्होंने शनिवार को ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया लेकिन प्रक्रिया नहीं हुई। पास बुक से लेनदेन का विवरण हासिल करने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर क्राइम थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लक्ष्मीकांत बाजपेई के मुताबिक, उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी समिति शाखा में है। उनके रुपये 29 जुलाई से एक अगस्त के बीच नौ बार में निकाले गए हैं। कारोबारी ने पुलिस के साथ ही बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र दिया है। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि पांच लाख से कम की धोखाधड़ी की जांच जोन की साइबर सेल करती है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दक्षिण जोन के साइबर सेल को जांच ट्रांसफर कर दी गई है। (ब्यूरो)