फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roza Iftar will not ease ticket claims: Rumi

रोजा इफ्तार से हल्का नहीं होगा टिकट का दावा : रूमी

Sun, 08 Mar 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Roza Iftar will not ease ticket claims: Rumi
कानपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी करने वाले सपा नेताओं में बाबूपुरवा में इफ्तार पार्टी होने पर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक हाजी मो. हसन रूमी के इफ्तार पार्टी करने के बाद शनिवार को महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें विधायक रूमी नहीं आए। उनका कहना है कि महानगर संगठन तो पार्टी कार्यालय में रोजा इफ्तार करवाता है। पता नहीं उनका कौन सा प्लान है। रोजा इफ्तार करवा देने से टिकट का उनका दावा हल्का नहीं होने वाला। वह सिटिंग विधायक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महानगर संगठन अब पांचों विधानसभा क्षेत्रों में रोजा इफ्तार करवाए। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में सुजातगंज, बाबूपुरवा, रेल बाजार में इफ्तार पार्टी करवाते हैं। कैंट से टिकट के दावेदार महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद का कहना है कि कार्यालय में जगह कम रहती है। हलीम काॅलेज का ग्राउंड मिला नहीं। इस वजह से बाबूपुरवा में इफ्तार कराया। उन्होंने विधायक रूमी को 25 फरवरी को ही बता दिया था। पता नहीं क्यों उन्होंने शुक्रवार को इफ्तार का आयोजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां तक टिकट की बात है तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करते हैं। वह जिसे देंगे, उसी को टिकट मिलेगा। वहीं, कैंट से टिकट की दावेदारी कर रहे समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान का कहना है कि उनकी इफ्तार पार्टी अगले सप्ताह है। कैंट उनका कार्य क्षेत्र है। वह श्यामनगर में पहले पार्टी कर चुके हैं और अब बाबूपुरवा में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के रोजा इफ्तार में अमन, खुशहाली की दुआ
कानपुर। बाबूपुरवा के बेगमपुरवा बगाही ईदगाह में आयोजित सपा की रोजा इफ्तार पार्टी में मुल्क में अमन तथा खुशहाली के लिए दुआ की गई। सपा की महानगर इकाई के बैनर तले आयोजित इफ्तार में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने कहा कि भाजपा सरकारें सामंतवाद, गैर बराबरी को बढ़ावा दे रही है। गैर बराबरी समाप्त होनी चाहिए। नफरत से देश नहीं चलेगा। समाजवादी पार्टी सभी को बराबरी का हक दिलाने के लिए काम कर रही है। मस्जिद के पेश इमाम हाफिज बिलाल तनवीर ने रोजेदारों को मगरिब की नमाज अदा कराई। सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भी दुआ की गई। रोजा इफ्तार में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव, मुनीर अहमद, केके शुक्ला, शैलेंद्र यादव मिंटू, ,विधायक अमिताभ बाजपेई ,विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, सतीश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed