फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Royal Sporting Club becomes football champion in penalty shootout.

Kanpur News: पेनाल्टी शूटआउट में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब बना फुटबॉल चैंपियन

Mon, 21 Sep 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Royal Sporting Club becomes football champion in penalty shootout.
कानपुर। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने फाइनल में रॉयल एकेडमी को पेनाल्टी शूटआउट में नौ-आठ से हराकर स्व. अकबर अली मेमोरियल 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। कबीर अरोरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, हर्षित पाल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और समीर अरोरा को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ कानपुर के सहयोग से रविवार को ग्रीनपार्क में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्वार्टर फाइनल में नार्कोस क्लब और वाइकिंग क्लब का मुकाबला एक-एक से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में नार्कोस क्लब ने 4-1 से जीत दर्ज की। वहीं रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने लालकुर्ती क्लब को 2-0, रॉयल एकेडमी ने नरेंद्र क्लब को 2-0 और जाजमऊ क्लब ने ग्रीनपार्क क्लब को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में रॉयल एकेडमी ने नार्कोस क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने जाजमऊ क्लब को 7-0 से रौंद दिया। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से समीर अरोरा और यशराज यादव ने हैट्रिक लगाई। फाइनल में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब और रॉयल एकेडमी ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने 9-8 से बाजी मार ली। विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को सात हजार व ट्रॉफी प्रदान दी गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक कपूर, विशिष्ट अतिथि उन्नाव स्टेडियम के स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश सब्बरवाल, सचिव अजीत सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित नारंग, उमेश यादव, अमित कुमार, शरद जायसवाल, आनंद शर्मा और मनीष पांडे आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed