फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Route diversion from tomorrow for Bar Association elections

Kanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कल से रूट डायवर्जन

Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Route diversion from tomorrow for Bar Association elections
कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन का चुनाव 17 फरवरी को होना है। इसी चुनाव के चलते मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन


यहां से होकर न गुजरें

1- टैफ्को तिराहा व मर्चेंट चैंबर की तरह से आने वाले सभी वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से वीआईपी रोड होकर डीएवी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से बाएं मुड़कर पुष्पेंद्र चौक (यूनियन बैंक तिराहे) से दाहिने मुड़कर ग्रीनपार्क स्टेडियम से पीछे वाले मार्ग से होते हुए डीएवी तिराहा से वीआईपी रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हालांकि, ऐसे वाहन डीएवी तिराहा से मधुवन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

2- सिलबर्टन तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन एमजी कॉलेज चौराहे से मधुवन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज से बाएं मुड़कर ग्रीनपार्क चौराहे से पुष्पेंद्र चौक (यूनियन बैंक तिराहा) से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन


3- फूलबाग चौराहा की तरफ से आने वाले सभी वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड, सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा से सीधे परेड चौराहे से बाएं मूलगंज, सीधे चुन्नीगंज व दाहिने ग्रीनपार्क व एमजी कॉलेज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4- बड़ा चौराहे से कोई भी वाहन चेतना चौराहा, सरसैया घाट, वीआईपी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा से मेघदूत व परेड चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।


5- चेतना चौराहे से अधिवक्ताओं के वाहन पुलिस ऑफिस से आगे मधुबन तिराहे की तरह नहीं जा सकेंगे। वे पुलिस ऑफिस से दाहिने मुड़कर तिकोनिया पार्क की तरफ अपने वाहन पार्क करेंगे।

6- म्योरमिल तिराहा से कोई भी वाहन भार्गव चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।

यहां बनाया गया पार्किंग स्थल

1- जेएनके इंटर कॉलेज (चेतना चौराहे के पास)
2- गैस गोदाम ग्राउंड (लट्ठा कोठी के पास)
3- नगर निगम इंटर कॉलेज (एमजी कॉलेज चौराहा के पास)
4- मधुबन तिराहा के बगल में डीएवी कॉलेज ग्राउंड
5- मकराबर्टगंज हॉस्पिटल पार्किंग (मर्चेंट चैंबर के सामने)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed