फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roselia Garden and K2 Kings win matches in Kanpur Club Premier League

Kanpur News: कानपुर क्लब प्रीमियर लीग में रोसेलिया गार्डन और केटू किंग्स ने जीते मैच

Thu, 06 Nov 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roselia Garden and K2 Kings win matches in Kanpur Club Premier League
कानपुर क्लब प्रीमियर लीग में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर क्लब प्रीमियर लीग सीजन सात में बुधवार को खेले गए मैच में केटू किंग्स ने स्टैंडर्ड स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में रोसेलिया गार्डन ने स्काई वॉरियर्स को नौ विकेट से पराजित किया। दोनों मैच कानपुर क्लब परिसर में खेले गए।
विज्ञापन


स्टैंडर्ड स्ट्राइकर्स ने 14 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए। इसमें वरदान पुरी व राहुल ने 36-36, शुभ ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शादहक ने तीन, वैभव ने दो को आउट किया। इसके बाद केटू किंग्स ने 12.1 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


जीत में कपिल अग्रवाल ने 76 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में वरदान पुरी ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच कपिल अग्रवाल को चुना गया। दूसरे मैच में स्काई वॉरियर्स ने 14 ओवर में 168 रन बनाए। टीम से नासिर मंसूर ने 54 रन बनाए तो गेंदबाजी में नितिन ने तीन, हर्षा व ध्रुव ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रोसेलिया गार्डन ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीता। इसमें यशराज गुप्ता ने 80 और आदिदेव ने 67 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंश और अमरवीर ने एक-एक विकेट लिया।


प्लेयर ऑफ द मैच आदिदेव को चुना गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन, सचिव ऋषि कत्याल, सीसीपीएल के आयुक्त तनवीर लांबा, निदेशक राघवेंद्र चंद्र सेठ, संजय गुप्ता, सोनू छटवाल, उत्कर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed