फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil murder case: Protest outside school for arrest of killers, demand for CBI inquiry

रोनिल हत्याकांड: स्कूल के बाहर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 19 Nov 2022 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

कानपुर के चर्चित रोनिल मर्डर केस के 19 दिन बीत गए लेकिन खुलासा नहीं हो सका है। इसके चलते शनिवार को न्याय संघर्ष समिति की अगुवाई में रोनिल के परिजनों व इलाके के लोगों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। हत्याकांड के खुलासे के लिए सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन
Ronil murder case: Protest outside school for arrest of killers, demand for CBI inquiry
स्कूल के बाहर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी श्यामनगर निवासी 12वीं के छात्र रोनिल सरकार के हत्यारों का 19 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। इस पर शनिवार को न्याय संघर्ष समिति की अगुवाई में रोनिल के परिजनों व इलाके के लोगों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। हत्याकांड के खुलासे के लिए सीबीआई जांच की मांग की। हंगामे की आशंका के चलते भारी पुलिस, पीएसी, दमकल बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन


श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी संजय सरकार के इकलौते बेटे रोनिल सरकार (18)  31 अक्तूबर को वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्यामनगर से घर लौटते समय लापता हो गया था। एक नवंबर की सुबह को रोनिल का शव चंदारी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। अभी तक पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


शनिवार को न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले रोनिल के पिता संजय व मां मीता ने भी धरना दिया। उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद राजीव सेतिया, न्याय संघर्ष समिति के संरक्षक पवन गुप्ता, संयोजक व सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता, कृष्णा क्षेत्री, तुषार गांगुली, विनय कुमार, जय गुप्ता, मनोज चौरसिया आदि भी धरने पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय से पहले छुट्टी, बच्चों को पीछे के गेट से निकाला
धरने के चलते स्कूल की समय से पहले कर दी गई। करीब 10:30 बजे ही बच्चों को पीछे गेट से निकाला जाने लगा। बताया गया कि धरने के चलते बच्चों को शुक्रवार रात ही जल्दी छुट्टी का मैसेज भेज दिया गया था।

सिविल ड्रेस में सतर्क रहे पुलिसकर्मी
स्कूल के आसपास और धरनास्थल पर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। धरना खत्म होने के बाद भी पुलिस काफी देर तक खड़ी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed