फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roland Club defeated Ashoka Jyoti by 264 runs.

Kanpur News: रोलैंड क्लब ने अशोका ज्योति को 264 रनों से हराया

Wed, 18 Feb 2026 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Roland Club defeated Ashoka Jyoti by 264 runs.
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को ग्रेजुएट क्लब ने नेशनल यूथ को आठ विकेट से और विनर्स क्लब ने डायमंड क्लब को दो विकेट से हराया। तीसरे मैच में रोलैंड क्लब ने अशोका ज्योति क्लब को 264 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में नेशनल यूथ की टीम ने 30.2 ओवर में 131 रन बनाए। टीम से देवांश स्वरूप ने 47 और वंश गुप्ता ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन ने चार और शिवम शुक्ला ने दो विकेट चटकाए। वहीं ग्रेजुएट क्लब ने 21.3 ओवर में दो विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच जीता। टीम से बिलाल फिरोज ने 82 और हेमंत ने 46 रन बनाए। बिलाल फिरोज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में डायमंड क्लब ने 35.5 ओवर में 165 रन बनाए। टीम से विकास ने 34 और एकलव्य कटियार ने 30 रन जोड़े। गेंदबाजी में विनर्स क्लब से अखिलेश ने चार और ओजस शुक्ला ने तीन विकेट झटके। वहीं विनर्स क्लब ने 35.2 ओवरों में आठ विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीता। टीम से प्रांजल शुक्ला ने 38 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच अखिलेश निषाद को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स मैदान पर हुए तीसरे मैच में रोलैंड क्लब ने 40 ओवरों में आठ विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम से कुलदीप श्रीवास्तव और कामरान अली ने 85-85 और आकाश ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिकेत व यश सचान ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अशोका ज्योति क्लब की पूरी टीम 18.3 ओवर में 76 रन पर आउट हो गई। टीम से यश ने सर्वाधिक 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कामरान अली ने चार और अंकुल जैन ने तीन विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच कामरान अली को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed