फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rohingya and infiltrators will be driven out from country: Sakshi Maharaj

रोहिंग्या और घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा: साक्षी महाराज

Thu, 30 Jan 2020 10:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rohingya and infiltrators will be driven out from country: Sakshi Maharaj
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

रोहिंग्या व घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। यह बात सीएए कानून की हकीकत बताने ब्लॉक क्षेत्र के बिचपरी गांव में सांसद साक्षी महाराज ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में भाजपा के सरकार बनाने का दावा किया। कहा कि वह संत हैं। रामचरित मानस सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि संत का कहा, कभी मिथ्या नहीं जाता। वह वहीं, पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर के मामले में चुनाव आयोग पर निशाना साधा। कहा कि पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव को लेकर जो बयान दिया था वह सही था। 
विज्ञापन


 सांसद ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आयोग से पूछते हैं कि जो देश के गद्दार हैं, उनके गले में माला डाल दूं क्या, चादर डालूं क्या। देश के गद्दारों के साथ क्या होना चाहिए ये तो सुप्रीम कोर्ट तय करेगी। भावुकता में अनुराग ठाकुर ने जो कह दिया तो कह दिया। मुझे लगता है कि देश को गाली देने वाले, पाकिस्तान का जिंदाबाद करने वाले और हिंदुस्तान मुर्दाबाद करने वालों के लिए देश में कोई स्थान होना ही नहीं चाहिए। सांसद ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की जमानत जब्त होने का दावा तक कर डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह की अगुवाई में सीएए के समर्थन में आयोजित जन चौपाल में क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत और जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत समेत तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि सीएए कानून नागरिकता लेने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए मोदी सरकार लाई है।

सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ गांव में भ्रमण कर सीएए के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया। कहा कि यह साफ  है रोहिंग्या व घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रोहिंग्या देश से भाग जाएंगे। तब इनकी जमानत खुद ही जब्त हो जाएगी। ऐसे ही लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। 

अब क्यों नहीं होता सैफई महोत्सव
साक्षी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब सपा की सरकार थी तब सैफ ई महोत्सव में करोड़ों खर्च हो जाते थे और सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा था। अब वहां पर सैफई महोत्सव क्यों नहीं हो रहा है। कहा कि अखिलेश 2022 में सरकार बनाने की सोच रहे हैं।

जबकि हो सकता है जनता उन्हें विधायक भी न चुने। उन्होंने साफ  कहा कि देश में गद्दारों की सरकार नहीं रहेगी क्योंकि अब जवाहरलाल नेहरू की सरकार नहीं बल्कि अमित शाह और मोदी की सरकार है। 

कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए
सांसद ने प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार के हनन की बात कही जा रही है। जब कांग्रेस ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया था। करोड़ों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ था।

गोरक्षा के लिए समर्पित 10000 से ज्यादा साधु-संन्यासियों की हत्या कर दी गई थी तब मानवाधिकार इनको याद नहीं आया। कहा कि कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed