फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rocodile Attacks Youth in Yamuna; He Had Gone to Bathe Livestock

UP: यमुना में युवक पर मगरमच्छ ने बोला हमला, शोर मचाने पर लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने बचाई जान

Sun, 17 May 2026 06:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 17 May 2026 06:27 PM IST
सार

यमुना में पशुओं को नहलाने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
rocodile Attacks Youth in Yamuna; He Had Gone to Bathe Livestock
सीएचसी राजपुर में भर्ती अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मपुरा गांव में रविवार अपराह्न यमुना नदी में पशुओं को नहलाने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का शोर सुनकर मगरमच्छ युवक को छोड़कर गहरे पानी में चला गया। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को तीन बजे धर्मपुरा निवासी अमर सिंह निषाद (18) अपनी गाय-भैंसों को नहलाने व पानी पिलाने के लिए यमुना नदी के किनारे गया था। वह नदी के पानी में उतरकर भैंस को नहला रहा था तभी वहां छिपे एक मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ उसके हाथ-पैर को दबोचकर गहरे पानी की तरफ खींचना शुरू कर दिया। इस पर अमर सिंह ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


किशोर की आवाज सुनकर पास में ही पशु चरा रहे ग्रामीण तुरंत मौके की ओर भागे और शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर नदी में उतर गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख मगरमच्छ किशोर को छोड़कर पानी में ओझल हो गया। ग्रामीणों ने अमर सिंह को लहूलुहान हालत में सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भरेह थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने बताया कि पशुओं को नहलाते समय युवक पर मगरमच्छ ने हमला किया है। उसके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को नहलाते समय मगरमच्छ ने हमला किया है। युवक के पैर में गहरे जख्म हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। - कोटेश त्यागी, सेंचुअरी रेंजर, चकरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed