फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery broke into the house of a saw machine operator, when he protested miscreants shot him, referred to Luc

Unnao: आरा मशीन संचालक के घर में घुस कर लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, सीएचसी से लखनऊ रेफर

Fri, 26 Apr 2024 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 12:14 PM IST
सार

Unnao News: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आरा मशीन संचालक के घर में घुस कर बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर कंधे पर गोली मार दी। पीड़ित के मुताबिक तीन लुटेरे 90 लाख रुपये ले गए है। पुलिस घटना को संदिग्ध को मान रही है।

विज्ञापन
Robbery broke into the house of a saw machine operator, when he protested miscreants shot him, referred to Luc
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली के कस्बा गंजमुरादाबाद में रात डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने आरा मशीन संचालक के घर मे धावा बोला। पीड़ित के अनुसार कंधे में गोली मारकर,जान से मारने की धमकी देकर अलमारी के लॉकर की चाभी लेकर 90 लाख रुपये और जेवर लूट ले गए। घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन

गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी राजू उर्फ अनारुद्दीन (48) घर के पास ही आरा मशीन चलाता है। गुरुवार रात परिजनों के साथ खाना खाकर पहली मंजिल पर कमरे मे पत्नी रिहाना के साथ सोने चला गया। करीब 1:30 बजे भूतल के कमरे मे लेटा बेटा कासान उर्फ़ अरबाज  के पैर मे दर्द होने पर रिहाना नीचे चली गयी। तभी गोली की आवाज सुन पत्नी व अन्य परिजन ऊपर कमरे मे पहुंचे ,तो कमरुद्दीन फर्श पर पड़ा था।

विज्ञापन

कमरे में और आरा मशीन के पास मिला खाली कारतूस
उसके दाहिने कंधे मे गोली लगी थी और सामान बिखरा पड़ा था। आनन फानन परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ अरविंद कुमार, कोतवाल राजकुमार ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को एक खाली कारतूस कमरे में और  एक आरा मशीन के पास मिला है।

परिजनों ने अभी नहीं दी है तहरीर
परिजनों के अनुसार कुछ अज्ञात लोग मकान के आसपास कई दिन से देखे जा रहे थे। मौका पाकर पड़ोसी वजीर के मकान की छत से अज्ञात लोग कमरे मे घुस गए और लूटपाट की। विरोध करने पर गोली मार कर घायल कर दिया दी। सीओ अरविंद कुमार ने बताया घटनास्थल पर जांच कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घर मे चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। खोजी कुत्ता घर के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद लौट आया। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed