{"_id":"5be09070bdec2269812a9557","slug":"robbery-attempt-in-pnb-bank-atm-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने काटा एटीएम का एक हिस्सा, सीसीटीवी में दिखी कार और बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने काटा एटीएम का एक हिस्सा, सीसीटीवी में दिखी कार और बाइक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में सोमवार तड़के पार्षद के मकान में लगा पीएनबी बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास हुआ। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम का एक हिस्सा काट दिया। कैश लूटने में असफल बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए। छानबीन में पुलिस को पता चला कि एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं रहता है। पार्षद ही शटर खोलते और बंद करते थे। मकान में लगे कैमरे के फुटेज में एक कार और बाइक एटीएम के सामने से कई बार आते जाते दिखाई दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
कल्याणपुर आवास विकास एक सत्यम विहार निवासी भाजपा पार्षद विजय यादव के मकान में एटीएम लगा है। पार्षद ने बताया कि सुबह 4.30 बजे वह जब मॉर्निंगवॉक पर निकले तो एटीएम का शटर बंद था। सुबह 6 बजे लौटने पर एटीएम का शटर उठा मिला। अंदर झांकने पर एटीएम की स्क्रीन के नीचे एक तरफ की चादर कटी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से चादर को काटे जाने का अंदेशा जताया और पीएनबी की कल्याणपुर शाखा को घटना की जानकारी दी।
बैंक मैनेजर मनोज पांडेय, मंडल कार्यालय के एटीएम प्रभारी अखिल त्यागी और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने एटीएम का निरीक्षण किया। एटीएम में दो नवंबर को कैश भरा गया था। अखिल त्यागी ने बताया कि एटीएम की रकम पूरी तरह से सुरक्षित है। एटीएम से ट्रांजेक्शन भी नहीं हुआ है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

दो साल पहले हुई थी एक ओर घटना
सीसीटीवी में दिखी एक कार और बाइक
पार्षद विजय यादव के घर पर एटीएम की दीवार पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। फुटेज में एक वैगन आर कार और एक बाइक एटीएम के सामने से कई बार आते-जाते देखाई दी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बदमाश ले गए हैं। यह कैमरा पीएनबी के मुख्यालय से जुड़ा है। इस लिए वहां से फुटेज मांगे गए हैं। जल्द ही बदमाश दबोच लिए जाएंगे।
दो साल पहले हुई थी एक ओर घटना
पीएनबी के एटीएम से कुछ दूरी पर सिंडीकेट बैंक का एटीएम हैं। दो साल पहले वहां भी एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया था। पीएनबी का जहां एटीएम है वहां से 200 मीटर की दूरी पर पिकेट प्वाइंट है।