फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Robber Babuli kol wife died in chitrakoot

यूपी: डाकू बबुली कोल की पत्नी की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Jul 2020 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jul 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Robber Babuli kol wife died in chitrakoot
डाकू बबुली कोल व पत्नी गुड़िया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छह लाख के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया की मौत हो गई है। गुरुवार को जिले की सीमा से सटे रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत डाढ़ गांव के एक घर में गुड़िया का शव मिला है। ग्रामीणों के अनुसार संपत्ति के लालच में कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी है जबकि कुछ का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


उसकी 8 साल की एक बेटी है। जो इस मामले में कुछ भी नहीं बता पा रही है। गुड़िया के शरीर में चोट के निशान हैं। थाना प्रभारी का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी हो सकेगी। वर्ष 2019 में कुख्यात डाकू बबुली कोल के मारे जाने के बाद दर-बदर भटक रही डाकू की पत्नी अपनी 8 साल की एक बेटी के साथ जिले की सीमा क्षेत्र से सटे रींवा के सेमरिया जा पहुंची।
विज्ञापन


जहां उसकी मुलाकात बरगाही निवासी अशोक कुमार से हुई। इसके बाद उसने अशोक के मामा अनिल सिंह से मंदिर में शादी की थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही अनिल सिंह रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। इसके बाद डाकू की पत्नी फिर अशोक के साथ ही रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पहले से शादीशुदा है तो उसने गुड़िया को पास के गावं डाढ़ में एक घर में ठहराया था। जानकार बताते हैं कि मृतक अनिल सिंंह की लाखों की संपत्ति अशोक व गुड़िया ने हड़प ली। इसी संपत्ति से उनका खर्च चल रहा था। डाढ़ गांव में ही गुड़िया ने अपने लिए एक पांच कमरे का नया मकान बनवाया था।

ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व ही नये घर में गुड़िया अपनी बेटी के साथ रहने लगी थी। अशोक का नियमित रूप से उसके पास आना-जाना लगा था। गुरुवार सुबह उसके घर में ही उसका शव मिला। सुबह उस क्षेत्र से गुजरे लोगों को उसकी बेटी ने रोते हुए आसपास के लोगों को बताया कि उसकी मां कुछ बोल नहीं रही है।

शक होने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो पुलिस सूचना दी। सेमरिया थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि गुड़िया की मौत हो चुकी थी। मौत के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है। संपत्ति के लालच में हत्या के शक पर ही अशोक समेत चार लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed