फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways buses will run on Behmai and other routes from Navratri

Kanpur News: नवरात्रि से बेहमई सहित अन्य मार्गों पर चलेगी रोडवेज बस

Tue, 09 Sep 2025 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on Behmai and other routes from Navratri
कानपुर देहात। रसूलाबाद, बेहमई सहित अन्य छूटे मार्गों पर जल्द रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इन मार्गों पर निगम नवरात्र से बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इन मार्गों के यात्रियों को मुख्यालय सहित अन्य जनपदों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बेहमई सहित जिले के दूरस्थ इलाकों में बसों की पहुंच बनाने के लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को समस्या होती रही है। यहां के लोगों को जिला अस्पताल, तहसील आने व जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं अगर लखनऊ व अन्य जनपदों में जाना हो, तो हाइवे पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। एआरएम मो. अशफाक ने बताया कि निगम से मिलने वाली 42 सीटर बसों को लंबी दूरी पर चलाया जाएगा। यह बसें बेहमई, रसूलाबाद, पुखरायां, बिल्हौर, मैथा, रनियां होते हुए लखनऊ, कानपुर मार्ग पर चलाया जाएगा। इसके अलावा जिन रूटों पर बसें कम हैं। उन मार्गों पर ये बसें संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
इन मार्गों पर चलेगीं बसें
निगम से मिली बसों को पुखरायां से फतेहपुर, इटावा के लिए चलाया जाएगा। इसके अलावा माती से बिल्हौर, रसूलाबाद से मैथा-रनियां होते हुए कानपुर, मिर्जापुर लखोटिया से लखनऊ के लिए चलाया जाएगा। साथ ही माती मंगलपुर से लखनऊ के बीच, माती-अमरौधा से लखनऊ, माती से मलासा, चांदपुर, मूसानगर, घाटमपुर होते हुए कानपुर के बीच चलाए जाने की तैयारी है। जबकि माती-देवराहट होते हुए लखनऊ के बीच भी बस को चलाए जाने की तैयारी है। इन बसों के संचालन से काफी समय से इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर परेशान यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed