{"_id":"5e8e0bda8ebc3e75e205ff83","slug":"roadways-buses-likely-to-start-from-15th-conductors-will-sanitize-passenger-s-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 15 से रोडवेज बसें शुरू होने की संभावना, कंडक्टर यात्रियों के हाथ कराएंगे सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: 15 से रोडवेज बसें शुरू होने की संभावना, कंडक्टर यात्रियों के हाथ कराएंगे सैनिटाइज
Wed, 08 Apr 2020 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
सैनेटाइज करते कर्मी
- फोटो : पीटीआई
देशव्यापी लॉकडाउन के 14 अप्रैल से खोले जाने की संभावना है। ऐसे में कुछ शर्तों के साथ रोडवेज प्रबंधन ने भी बसों के संचालन की योजना पर काम शुरू कर दिया है। तय हुआ है कि बसों पर चढ़ने वाले हर यात्री के हाथों को कंडक्टर सैनिटाइज कराएगा।
इसके अलावा मास्क, रुमाल या अंगौछे से मुंह और नाक ढंके बगैर यात्री को सफर करने की अनुमति नहीं होगी। 14 अप्रैल के पहले यह पूरी प्रक्रिया शुरू कराने का खाका बनाया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को सैनिटाइजर, हैंडवॉश देने के लिए स्टॉक मंगवा लिया है।
इसके अलावा सभी डिपो के एआरएम और बस अड्डा के एआरएम ने जिला प्रशासन से बुधवार को मुलाकात कर समस्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा है। सभी कर्मचारियों को पहले स्वास्थ्य परीक्षण होगा। 13 और 14 अप्रैल को यह काम पूरा करना है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से बसों का संचालन होने की दशा में यह सभी तैयारियां पूरी करा ली जाएंगी।