{"_id":"6afcab535b8c99180008fe99","slug":"roadways-buses-have-a-faulty-panic-button-and-gps-app-doesnt-provide-location-kanpur-news-c-220-1-ka21001-152243-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोडवेज बसों में पैनिक बटन खराब, जीपीएस से एप पर नहीं मिलती लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोडवेज बसों में पैनिक बटन खराब, जीपीएस से एप पर नहीं मिलती लोकेशन
Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रोडवेज बसों में सफर के दौरान यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा लिए लगाया गया पैनिक बटन जरूरत के समय काम नहीं आ रहा है। वहीं, बसों को ट्रैक करने के लिए लगाया गया जीपीएस सिस्टम भी फेल साबित हो रहा है।
परिवहन निगम की तरफ से यात्रियों को आपात स्थिति में मदद मुहैया कराने के लिए पैनिक बटन व जीपीएस प्रणाली लगाना अनिवार्य किया है लेकिन यह फेल साबित हो रहे हैं। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो कुछ यही स्थिति नजर आई। माती डिपो की सभी 40 बसों में पैनिक बटन और जीपीएस की सुविधा दी गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2019 के बाद की बसों में कंपनी की तरफ से पैनिक बटन लग कर आ रहे हैं। जबकि पुरानी बसों में निगम की तरफ से नामित कंपनी की तरफ से लगवाए गए हैं। इनका उद्देश्य बसों की लोकेशन पर नजर रखने के साथ आपात स्थिति में यात्रियों को मदद पहुंचाना है। खासकर महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में पैनिक बटन से सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
........................
सही अवस्था में होने पर लाइट करती ब्लिंक
यात्रियों को आपात स्थिति में मदद मुहैया कराने के उद्देश्य सभी रोडवेज बसों में पैनिक बटन व लोकेशन ट्रैक करने के लिए जीपीएस प्रणाली लगाई गई है। पैनिक बटन के सही होने पर उसमें लगी छोटी सी लाइट ब्लिंक करती रहती है। उसके खराब होने पर तुरंत जांच कर उसके सही कराया जाता है। इसके अलावा जीपीएस प्रणाली के लिए लखनऊ स्थित हेड क्वार्टर व क्षेत्रीय कार्यालय में बने सीसीआर रूम से निगरानी की जाती है। अगर किसी बस की लोकेशन नहीं मिलती है, तो उसकी सूचना संबंधित डिपो के फोरमैन को दी जाती है। समस्या का समाधान न होने पर नामित कंपनी से व्यक्ति को बुलवाया जाता है।
विज्ञापन
........................
बसों में खराब पड़ा है पैनिक बटन
कानपुर से औरैया की तरफ जा रही फजलगंज डिपो की बस संख्या यूपी 78 एचटी 7921 अकबरपुर थाने के पास सवारियों को उतारने व बैठाने के लिए रुकती है। अंदर जाकर देखा तो अधिकांश पैनिक बटन खराब अवस्था में लगे हुए थे। ऐसे में जरूरत पड़ने पर यात्रियों को सहायता पहुंचना अपने आप में प्रश्न है।
........................
पैनिक बटन ही नहीं, तो कैसे मिलेगी मदद
अकबरपुर ओवरब्रिज पर रुकी औरैया डिपो की बस संख्या यूपी 79 टी 2667 में सवार होकर कुछ दूर तक सफर किया। इसमें तो एक तरफ लगाए गए पैनिक बटन ही गायब थे, जबकि दूसरी तरफ की सीटों के पास लगे सभी बटन खराब थे। जबकि निगम की तरफ से हर सीट पर बटन की सुविधा दिए जाने का दावा किया जाता है।
........................
बयान-
बसों के संचालन से पहले डिपो में सभी कमियों को दूर किया जाता है। इसके लिए फोरमैन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी बस में पैनिक बटन के खराब होने या जीपीएस प्रणाली के काम न करने की समस्या है, तो उसकी जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
..................
जीपीएस से मिलती हैं ये सुविधाएं
बस की वर्तमान लोकेशन और निर्धारित मार्ग की जानकारी मिलती है।
बस की गति और निर्धारित मार्ग से विचलन पर नजर रखी जा सकती है।
बस कहां और कितनी देर रुकी, इसकी जानकारी मिलती है।
परिवहन निगम के कंट्रोल रूम से बसों की निगरानी की जा सकती है।
........................
- आपात स्थिति में मदद के लिए है पैनिक बटन
- महिला यात्री से छेड़छाड़ या अभद्रता होने पर।
- बस में लूटपाट या मारपीट की स्थिति में।
- चालक और परिचालक के साथ आपात स्थिति होने पर।
- किसी यात्री की जान को खतरा होने पर।
- बटन दबाने पर अलर्ट के साथ बस की लोकेशन कंट्रोल रूम तक पहुंचाने की व्यवस्था है, ताकि सहायता भेजी जा सके।