{"_id":"69249cfc835e800d3007d375","slug":"roadways-bus-crushes-youth-bike-dragged-for-300-meters-etawa-news-c-216-1-etw1002-133883-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोडवेज बस ने युवक को रौंदा, तीन सौ मीटर तक घिसटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोडवेज बस ने युवक को रौंदा, तीन सौ मीटर तक घिसटी बाइक
विज्ञापन
इटावा। शादी समारोह से सोमवार सुबह घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक बस के पहिए के नीचे आ गया। टक्कर के बाद बाइक बस के पहिए में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटती चल गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इकदिल के लुधियात मोहल्ला निवासी सोनू (22) रविवार को पत्नी बबली देवी के साथ लोहन्ना क्षेत्र में मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। सोमवार सुबह सोनू बाइक से अकेले अपने घर के लिए निकला। जैसे ही वह सिविल लाइन क्षेत्र में मैनपुरी अंडरपास के अंदर पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि सोनू बस के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। टक्कर के बाद बाइक बस में फंसी रही और चालक ने बस नहीं रोकी। बाइक तीन सौ मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोनू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस समेत मौके से भाग गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे बस की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। बड़े भाई विशाल ने बताया कि दो भाइयों में सोनू सबसे छोटा था। इसी साल 21 मई को अकबर अड्डा सुल्तानपुरा फ्रेंड्स कॉलोनी से उसकी शादी हुई थी। सोनू खेती-बाड़ी के साथ ही घर के बाहर एक छोटी जनरल स्टोर की दुकान भी चलाता था। मृतक पत्नी बबली देवी को जब सोनू की मौत की जानकारी मिली तो वह रोते-बिलखते घर पहुंची।