{"_id":"5edce04878dd08324c7fe878","slug":"roadways-bus-crushed-bike-rider-on-hardoi-lucknow-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा, दवा लेकर लौट रहा था किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा, दवा लेकर लौट रहा था किसान
Sun, 07 Jun 2020 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
बस के पहिए में दबी बाइक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लखनऊ चुंगी के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक बस छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी उतरकर चले गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी संतराम (50) पुत्र सुंंदरलाल खेती करते थे। रविवार की दोपहर वह शहर के लखनऊ रोड पर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर चिकित्सक से दवा लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
दवा लेकर वापस लौटते समय लखनऊ चुंगी के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी रानी के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज बस के चालक के बारे में जानकारी कर ली गई है। परिजनों से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।