फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways bus collided with DM's convoy and his escort vehicle in Banda

Banda News: डीएम और उनके एस्कॉर्ट वाहन में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Wed, 27 Jul 2022 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

बांदा जिले के नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने डीएम और उनके एस्कॉर्ट वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें डीएम समेत तीन लोग बाल-बाल बचे। वहीं, बस में सवार 22 यात्री भी सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में था, जिसको हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
Roadways bus collided with DM's convoy and his escort vehicle in Banda
डीएम अनुराग पटेल और उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मारने वाली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। इलाहाबाद से महोबा जा रही रोडवेज बस ने आवंती नगर के पास डीएम अनुराग पटेल और उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में डीएम समेत स्टेनो और दो होमगार्ड बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन

वहीं, बस में 22 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बस चालक संजय कुमार स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा था। डीएम बड़ोखर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल में उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। 
विज्ञापन

डॉक्टर की रिपोर्ट में चालक की सांस से शराब की दुर्गंध आना दर्शाया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। बस परिचालक राजेश कुमार ने बताया कि चालक संजय कुमार स्टेयरिंग पर गिर गया। हाईवे में बस इधर-उधर लहराने लगी। वह भागकर चालक की सीट के पास पहुंचा और आनन-फानन ब्रेक लगाया। लेकिन तब तक डीएम और उनके स्कोर्ट वाहन को टक्कर लग चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। उधर, बस में महोबा जनपद के लिए सवार यात्रियों को बांदा डिपो की रोडवेज बस से गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। डीएम के आदेश पर एआरएम बांदा ने घटनास्थल पर रोडवेज बस भेजी और यात्रियों को बिठाकर निर्धारित स्थल तक भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed